Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान से सारे बंधन तोड़ पोद्दार हाउस छोड़ देगी अभीरा, मनीष गोयनका मदद के लिए आएगा आगे
Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Apr 2024 9:35 AM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा, अरमान को सारी जिम्मेदारियों और अपनी मां अक्षरा से किए घए वादे से फ्री करती है. वो पोद्दार हाउस छोड़ देती है. उसकी मदद के लिए एक खास शख्स आता है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट ट्रैक ने दर्शकों को कहानी से बांधा हुआ है. राजन शाही के शो में ये चौथा जेनरेशन लीप आया है. सीरियल में अब समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित और गर्विता साधवानी लीड रोल निभा रहे हैं. अरमान, अभीरा और रूही की कहानी में एक के बाद एक नया ट्विस्ट आ रहा है. पोद्दार परिवार के सामने ये सच आ गया है कि अरमान और अभीरा ने 1 साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैरिज किया है. हालांकि दादी सा और विद्या इस बात से काफी हैरान हुई. अरमान ने दादी सा को समझाया कि अभीरा की मां के दिए गए वादा को निभाने के लिए उसने शादी की.
अरमान से सारे बंधन तोड़ पोद्दार हाउस छोड़ देगी अभीरा
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान, अभीरा से शादी करने के पीछे की वजह दादी सा और परिवार को बताएगा. अरमान सबको बताता है अभीरा उनके लिए जिम्मदारी से ज्यादा कुछ नहीं है. अभीरा ये सुनकर काफी दुखी होती है और अरमान से सारे रिश्ते तोड़ने का फैसला करती है. अभीरा, अरमान को सारी जिम्मेदारियों और अपनी मां अक्षरा से किए घए वादे से फ्री करती है. वो पोद्दार हाउस छोड़ देती है.
मनीष गोयनका मदद के लिए आएगा आगे
टेली रिपोर्टर की एक रिपोर्ट के अनुसार, अभीरा के पोद्दार हाउस छोड़ने पर उसकी मदद के लिए मनीष गोयनका आएंगे. अभीरा को फिर एक छत मिल जाएगी. वहीं, इस रिपोर्ट की मानें तो आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षरा और गोयनका के रिश्ते की सच्चाई अभीरा के सामने खुल जाएगी. हालांकि ये देखना दिलचस्प होगा कि कैसे ये सच्चाई उसके सामने आएगी. क्या होगा जब मनीष को पता चलेगा कि अभीरा, अक्षरा की बेटी है. आने वाले एपिसोड में खूब सारे टर्न एंड ट्विस्ट आएंगे.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सामने आया अभीरा और अरमान के कॉन्ट्रैक्ट मैरिज का सच, संजय ने उड़ाया मजाक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










