Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: हर्षद चोपड़ा नहीं बल्कि इस शख्स को डेट कर रही है अक्षरा, Video देख फैंस बोले- प्यार कहीं…

Published by : Ashish Lata Updated At : 18 Mar 2025 3:44 PM

विज्ञापन

Pranali Rathod dating this person not Harshad Chopda

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है की अक्षरा का नाम काफी वक्त से हर्षद चोपड़ा संग जुड़ रहा था. हालांकि अब उनकी डेटिंग रूमर्स इस शख्स संग हैं.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है से मशहूर हुईं प्रणाली राठौड़ इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. शुरुआत में जब अभिनेत्री सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा की भूमिका निभा रही थी, तो उनका नाम हर्षद चोपड़ा संग जुड़ा था. हालांकि स्टार्स ने कभी भी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया. अब प्रणाली का उनके दुर्गा को-स्टार आशय मिश्रा संग नाम जुड़ रहा है. स्टार्स का नया वीडियो सामने आया है. जिसको देखकर उनके रिलेशनशिप में होने की अटकलें लगाई जा रही हैं.

क्या आशय मिश्रा को डेट कर रही हैं प्रणाली राठौड़

आशय मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके होली सेलिब्रेशन की झलक दिखने को मिल रही है. वह प्रणाली राठौड़ और अपने कुछ फ्रेंड्स संग एंजॉय कर रहे हैं. क्लिप में प्रणाली और आशय एक दूसरे संग काफी कोजी पोज देते नजर आए. जिसके बाद नेटिजन्स कहने लगे कि एक्ट्रेस आशय को डेट कर रही हैं.

प्रणाली राठौड़ और आशय की फोटो पर क्या बोले नेटिजन्स

आशय का वीडियो देखकर एक यूजर ने लिखा, “ओय होय हमारे प्रशय को किसी की नजर ना लगे थू थू थू… क्या दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “मुझे बताओ प्रणाली और आशय डेटिंग कर रहे हैं.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “श्रीमती शर्मा को आखिरकार अपने असली पति जी मिल गए.. आप दोनों को बधाई @pranalirathodofficial.” एक अन्य प्रशंसक ने कहा, “आप दोनों सिर्फ प्यार हैं.” हालांकि स्टार्स ने अभी तक डेटिंग रूमर्स पर रिएक्ट नहीं किया है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?

प्रणाली और आशय मिश्रा ने इस शो में साथ किया है काम

प्रणाली और आशय मिश्रा ने दुर्गा नामक शो में साथ काम किया है. प्रणाली ने दुर्गा की भूमिका निभाई, जबकि आशय ने अनुराग की भूमिका निभाई. इसी सीरियल में उनके बीच गहरी दोस्ती हुई. इस जोड़ी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया. हालाँकि शो जनवरी 2025 में समाप्त हो गया, लेकिन तब से प्रणाली और आशय दोस्त बने हुए हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रणाली राठौड़ वर्तमान में कुमकुम भाग्य में मुख्य भूमिका निभाती नजर आ रही हैं.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola