Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित के बाद इस शख्स को अभीर-चारु के अफेयर का चलेगा पता, एक मैसेज बिगाड़ेगा खेल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai upcoming twist
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने जबरदस्त ट्विस्ट से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि चारु और अभीर अपना रोमांस जारी रखते हैं. चारु उसे मिलने के लिए बुलाती है और मैसेज करती है. हालांकि फोन कियारा के हाथ में होता है और उसे शक हो जाता है. इधर डिलीवरी बॉय भी चारु से अभीर को लेकर कुछ सवाल करता है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai:स्टार प्लस का शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में पांच महीने की लीप के बाद जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न आया. जहां रूही अरमान और अभीरा के बच्चे की सरोगेट मदर बनी. वहीं गणगौर उत्सव के दौरान अचानक हुए बम ब्लास्ट में रोहित और शिवानी की मौत हो गई. इस त्रासदी से पोद्दार और गोयनिका परिवार टूट गया है. उनका रो रोकर बुरा हाल है. रूही भी रोहित के जाने से बिखर गई है. अरमान और अभीरा उसे संभालने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. अब लगता है कि चारु और अभीर के अफेयर के बारे में कियारा को शक हो जाएगा.
रोहित के बाद अब इस शख्स को अभीर और चारु के अफेयर का चलेगा पता
अभीर, चारु और कियारा की जिंदगी में फिर से तूफान आने वाला है. जहां अभीर और चारु छुप-छुपकर एक दूसरे से मिल रहे हैं और अपने प्यार को आगे बढ़ा रहे हैं. इस बारे में रोहित को पता चलता है, लेकिन वह सच्चाई बता पाता, उससे पहले मर जाता है. अब लगता है इस नजदीकी के बारे में कियारा को पता चलने वाला है. सीरियल के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि चारु अभीर को मिलने के लिए बुलाएगी, वह उसे मैसेज करेगी. इधर फोन कियारा के पास होगा. वह मैसेज देखकर शॉक्ड हो जाएगी और दोनों पर शक करेगी.
डिलीवरी बॉय चारु से करेगा यह सवाल
इसके अलावा एक डिलीवरी बॉय चारु के फोन में अभीर की तसवीर देखेगा और उसे अपना पति कहते हुए सुनेगा. हालांकि डिलीवरी करने वाला व्यक्ति, अभीर को कई बार किसी दूसरी महिला के साथ देख चुका होता है, वह चारु से अभीर के साथ उसके रिश्ते के बारे में सवाल करेगा. यह बात कियारा के शक को और बढ़ा देगी, जिससे वह सच्चाई का पता लगाने का फैसला करेगी.
विद्या और माधव को एक्सीडेंट से बचाता है अरमान
आज रात के ये रिश्ता क्या कहलाता है में देखेंगे कि अरमान दक्ष की हार के लिए खुद को दोषी मानता है और अपने उद्देश्य पर सवाल उठाता है. अभीरा उसे सहारा देती है और याद दिलाती है कि वह माधव और विद्या के लिए सोचे. इधर विद्या माधव से विनती करती है कि वह उसे छोड़कर न जाए, उसे सांत्वना देने की कोशिश करती है. तभी, एक ट्रक उनकी ओर तेजी से बढ़ता है, लेकिन अरमान उन्हें एक जानलेवा दुर्घटना से बचाने के लिए समय पर पहुंच जाता है. इस अफरा-तफरी में, रोहित की अस्थियों वाला कलश गिर जाता है, लेकिन अभीरा उसे पकड़ लेती है.
यह भी पढ़ें- Sikandar के फ्लॉप होते ही सलमान खान की ये फिल्म सिनेमाघरों में देगी दस्तक, आमिर खान संग होगा सुपरहिट कॉम्बो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










