Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लीप के बाद रूही ने भी छोड़ा शो, री-एंट्री को लेकर गर्विता सिधवानी बोली- कुछ महीनों में…

Updated:
विज्ञापन
Garvita Sadhwani quits Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Garvita Sadhwani quits Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही लीप आने वाला है. शो में कई तरह के बदलाव हो रहे हैं. जिसमें कहानी से लेकर नए स्टार्स और पुराने कलाकारों की विदाई शामिल है. इसी बीच रूही की भूमिका निभाने वाली गर्विता साधवानी ने भी शो छोड़ने की घोषणा की.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में 6 साल का लीप आने वाला है. जिसके बाद कई कैरेक्टर्स शो को अलविदा कहेंगे और नई एंट्रीज होगी. इधर अरमान और अभीरा हमेशा के लिए एक दूसरे से अलग हो चुके हैं. वहीं नई पूकी की भी एंट्री हुई है. कई दिनों से रूमर्स थी कि रूही का किरदार निभाने वाली गर्विता सिधवानी भी लीप के बाद नजर नहीं आएंगी. अब एक्ट्रेस ने कंफर्म कर दिया है कि उन्होंने अब शो छोड़ दिया है.

गर्विता सिधवानी ने छोड़ा ये रिश्ता क्या कहलाता है

गर्विता सिधवानी ने इंडिया फोरम संग बातचीत में कहा, ”हां, मैं अब शो का हिस्सा नहीं रहूंगी, क्योंकि कहानी आगे बढ़ रही है. रूही कम से कम अगले कुछ महीनों तक आपकी स्क्रीन पर मौजूद नहीं रहेगी. अभी तक, यह एक अस्थायी निकास होगा और कुछ महीनों में शो में मेरी वापसी की संभावनाएं हैं. हालांकि सब कुछ कहानी पर निर्भर करता है, तो देखते हैं क्या होता है.” गर्विता ने आगे कहा, ”मुझे खुशी है कि दर्शकों को एक बिल्कुल नई कहानी देखने को मिलेगी और मैं शो के आगे बढ़ने के लिए सभी को शुभकामनाएं देना चाहती हूं.”

रूही के किरदार को लेकर क्या बोली गर्विता

शो में अपने सफर को याद करते हुए, अभिनेत्री ने रूही के किरदार को ‘महत्वपूर्ण’ बताया. एक्ट्रेस ने कहा, ”यह एक खूबसूरत सफर रहा है और मैं इसे किसी और तरह से नहीं चाहती थी. रूही मेरे लिए एक बेहद खास किरदार है और उसने जो भी किया है, वह काबिले तारीफ है.” अभिनेत्री से जब यह पूछा कि क्या इन कुछ महीनों के अंतराल में वह कोई नया शो करेंगी, अगर उन्हें यह ऑफर किया जाता है, तो उन्होंने कहा, ”ठीक है, अभी इस पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी. यह इस बात पर निर्भर करता है कि कुछ महीनों के बाद क्या होता है, देखते हैं.”

यह भी पढ़ें- Phir Hera Pheri 3: सुनील शेट्टी ने परेश रावल के हेरा फेरी 3 छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- बाबू भैया के बिना श्याम…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola