Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की इस हरकत पर थप्पड़ मारेगी अभीरा, दादी सा रखेगी अजीब शर्त
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा, अरमान से बच्चे को लेकर बात करती है. अभीरा कहती है शादी के दो साल बाद ही वो मां बनना चाहती है. अरमान उसे इन सब पर ज्यादा सोचने के लिए नहीं कहता.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा कि अभीरा और अरमान की शादी के लिए आखिरकार दादी सा मान गई है. अरमान से शादी से पहले दादी सा अपनी कुछ शर्त अभीरा के सामने रखती है. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि दादी सा अरमान को बताती है बच्ची के माता-पिता मिल गए है और वो उसका इंतजार पुलिस स्टेशन में कर रहे हैं. बच्ची जैसे जाती है, अरमान काफी इमोशनल हो जाता है. दादी सा उससे कहती है कि ये शायद एक हिंट है कि अभीरा एक साल के अंदर ही मां बन जाए.
ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा
सीरियल के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा, अरमान को एक फोटो कार्ड दिखाएगी, जिसमें उनके साथ में बिताए गए पैल कैद होंगे. इस दौरान अभीरा शादी के दो साल बाद मां बनने की इच्छा जताती है. अरमान उसे समझाता है कि इसमें उसका पूरा परिवार साथ देगा. वो उसे पहले शादी पर फोकस करने कहता है.
रूही को गुस्से में थप्पड़ मारेगी अभीरा
मनीष शादी का कार्ड को देखता है और उस पर स्वर्गीय श्री और श्रीमती शर्मा छपा होता है. कार्ड पर अभीरा के माता-पिता का नाम ना होने पर अभीरा काफी गुस्सा हो जाती है. वो प्रिंटर वाले को फोन करती है और उसे पता चलता है कि रूही ने उसके पैरेंट्स का नाम पर श्री और श्रीमती शर्मा लिखने कहा था. अभीरा गुस्से में रूही को थप्पड़ मार देती है.
सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि दादी सा अभीरा को कुछ पेपर्स देती है. पेपर्स में लिखा होता है कि अभीरा एक साल तक काम नहीं कर सकती. साथ ही उसे जल्दी मां भी बनना होगा. अभीरा उसका विरोध करती है और कहती है वो इस तरह से अपमानित होना बर्दाश्त नहीं करेगी.
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में होगी नयी एंट्री, अभीरा से वारिस की मांग करेगी दादीसा
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने खुद रोक दी अरमान संग अपनी सगाई, इस बार रूही नहीं कुछ और है वजह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









