Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान को तलाक के पेपर्स भेजेगी अभीरा, क्या सिर्फ एक गलती की वजह से खत्म होगा दोनों का रिश्ता

Rohit Purohit on Yeh Rishta Kya Kehlata Hai upcoming twist
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रूही वापस आती है और दक्ष को नहीं पाकर परेशान हो जाती है. उसे पता चलता है कि अभीर, दक्ष को अभीरा के पास लेकर गया है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रोहित, अभीरा को कॉल करके अरमान के बारे में बताता है. विद्या उससे पूछती है क्या अभीरा अस्पताल आ रही है. इसपर रोहित कहता है, नहीं. दूसरी तरफ दक्ष रोते रहता है और कियारा और सेरा उसे शांत कराते हैं. रूही को कियारा फ्रेश होकर आने के लिए कहते हैं. तभी अभीर आता है और दक्ष को लेकर अभीरा के पास जाता है. अभीरा उसे लोरी गाकर सुनाती है.
दक्ष को अभीरा के पास लेकर आएगा अभीर
सीरियल में दिखाया जाएगा कि रूही वापस आती है और दक्ष को नहीं पाकर परेशान हो जाती है. उसे पता चलता है कि अभीर, दक्ष को अभीरा के पास लेकर गया है. रूही उसे कॉल कर वापस दक्ष को लाने के लिए कहती है. वह बहुत गुस्सा होती है. अस्पताल में अरमान को होश आता है और वह अभीरा को पुकारता है. डॉक्टर घरवालों को अभीरा को लाने के लिए कहते हैं. दूसरी तरफ अभीरा, दक्ष को लेकर रूही के पास आती है. वह उसे प्यार की गहराई को समझने की सलाह देती है. रूही कुछ नहीं कहती और बच्चे को लेकर चली जाती है.
अरमान को तलाक के पेपर्स भेजेगी अभीरा
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा अस्पताल आती है और अरमान को देखती है. उसे ऐसे हालत में देखकर अभीरा को दुख होता है. अरमान से मिले बिना ही अभीरा वहां से चली जाती है. नर्स बताती है कि अरमान अब ठीक है. स्वर्णा, अभीरा से पूछती है कि क्या वह अब भी अरमान से प्यार करती है. अभीरा कहती है वह उससे प्यार करती है, लेकिन उसके विश्वासघात ने जो दर्द दिया है, उसे वह भूल नहीं सकती. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा, अरमान को तलाक के पेपर्स भेजती है. पोद्दार परिवार ये जानकर हैरान रह जाता है. अरमान उसे एक और मौका देने के लिए कहता है. हालांकि अभीरा मना कर देती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










