‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में हाई वोल्टेज ड्रामा, अभीरा दिखाएगी अपना रौद्र रूप
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7th May Spoiler
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में जल्द बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा. अरमान की परेशानी जानने के बाद अभिरा कृष से भिड़ जाएगी और ससुरालवालों के खिलाफ मोर्चा खोल देगी. काउंसलिंग के दौरान भी अभिरा और अरमान के रिश्ते में तनाव नजर आने वाला है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में इन दिनों लगातार नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. शो में Samridhii Shukla और Rohit Purohit की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. आने वाले एपिसोड में अभिरा और अरमान की जिंदगी में एक और बड़ा ड्रामा देखने को मिलने वाला है.
काउंसलिंग में भिड़ेंगे अभीरा और अरमान
शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा, अरमान को कपल काउंसलिंग के लिए तैयार कर लेती है. हालांकि वहां पहुंचते ही दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है. काउंसलर के सामने अरमान, अभीरा के गुस्से की शिकायत करेगा और कहेगा कि वह उसकी बातों से परेशान रहता है.
अपनी बातें कहने के बाद अरमान को एहसास होगा कि उसने अभीरा का दिल दुखाया है. इसी वजह से वह बीच में ही काउंसलिंग छोड़कर बाहर चला जाएगा. बाद में अरमान, अभीरा से माफी मांगता नजर आएगा. अभिरा भी बात को ज्यादा आगे नहीं बढ़ाएगी और दोनों रिश्ते को संभालने की कोशिश करेंगे.
घर पहुंचते ही बदले अभीरा के तेवर
घर लौटने के बाद माहौल फिर से बदल जाएगा. मायरा और मुक्ति, अरमान को उसकी हरकतों के लिए खूब सुनाएंगे. वहीं अभीरा भी अरमान का पक्ष लेते हुए परिवारवालों के सामने खुलकर बोलती नजर आएगी. वह दावा करेगी कि उससे बेहतर जीवनसाथी अरमान को कहीं नहीं मिल सकता.
इसी बीच घर में एक और बड़ा बवाल खड़ा हो जाएगा. अभीरा को पता चलेगा कि कृष ने अरमान की एजेंसी पर कब्जा कर लिया है. यह खबर सुनकर अरमान पूरी तरह टूट जाएगा.
कृष से भिड़ेगी अभीरा
अरमान की परेशानी देखकर अभीरा का गुस्सा फूट पड़ेगा. वह सीधे कृष के पास पहुंच जाएगी और उससे तीखी बहस करेगी. हालात इतने बिगड़ जाएंगे कि अभीरा कृष का गिरेबान तक पकड़ लेगी.
दूसरी तरफ कावेरी भी अभीरा को रोकने की कोशिश करेगी और गुस्से में उसका फोन पानी में फेंक देगी. घर में बढ़ता यह तनाव आने वाले एपिसोड को और ज्यादा दिलचस्प बनाने वाला है.
यह भी पढ़ें: क्या सच में प्रेग्नेंट हैं ‘तारक मेहता…’ की सोनू? झील मेहता का वीडियो बना चर्चा का विषय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










