Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दक्ष के लिए अभीरा रखेगी व्रत, अक्षरा की याद में फूट-फूटकर रोएगा ये शख्स

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया जाएगा कि अभीर के सामने ये राज खुल चुका है कि उससे चारु ने शादी क्यों नहीं की. वह चारु से माफी मांगता है, लेकिन वह उसे माफ नहीं करती.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टर प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि शिवानी, अभीरा को मंगला तीज के बारे में बताती है. साथ ही उसे अपने मां बनने के अनुभव के बारे में बताती है. अभीरा अपने अतीत में खो जाती है और उसे पुरानी सारी बातें याद आती है. दूसरी तरफ अभीर कोर्ट के बाहर चारु से मिलता है. वह अपने घुटनों के बल बौठ जाता है और उसके साथ रहने की बात करता है. चारु उसकी बात को नहीं मानती.

अभीर को आएगी अक्षरा की याद

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि चारु कहती है कि उसे सच्चाई पता करनी चाहिए थी, लेकिन उसने कियारा से शादी कर ली. अभीर उसकी बातों को सुनकर बहुत दुखी हो जाता है. अभिर, अभिरा के घर जाता है और उससे कहता है कि उसे अपनी मां अक्षरा की बहुत याद आ रही है. अभीर बहुत रोता है. अभीरा उसे संभालने की कोशिश करती है और उसे समझाती है. उसी वक्त अरमान अपनी मां शिवानी से नाश्ता करने के लिए कहता है. शिवानी उसे बताती है उसने व्रत रखा हुआ है. पोद्दार और गोयनका फैमिली तीज की तैयारी करते हैं और मंदिर जाते हैं.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

दक्ष के लिए अभीरा रखेगी व्रत

मंदिर में विद्या अरमान के आने का इंतजार करती है. जैसे ही अरमान, शिवानी और अभीरा के साथ आता है, विद्या उसे सही सलामत देखकर चैन की सांस लेता है. अभीरा, दक्ष से मिलती है और उसे गले से लगा लेती है. वह उसे बहुत सारा प्यार करती है. अभीरा, रूही से कहती है उसने दक्ष के लिए व्रत रखा है. वह रूही से कहती है कि उसकी बातों का वह बुरा ना मानें. वह कहती है कि वह बस अपने तरीके से उसकी याद को सम्मानित कर रही थी. तभी उन दोनों को साथ में कावेरी देख लेती है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola