Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा-अरमान की बेटी ने इस दुनिया को कहा अलविदा, जन्म के बाद नहीं आई सांस

Author :Ashish Lata
Published by :Ashish Lata
Updated at :09 May 2025 4:21 PM
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि रूही और अरमान को बेटी होती है. सभी खुशी से एक्साइटेड हो जाते हैं. पोद्दार हाउस के लोग भी लक्ष्मी होने का जश्न मनाते हैं, लेकिन तभी डॉक्टर एक चौंकाने वाला खुलासा करते हैं, जिसमें कहते हैं कि बेबी सांस नहीं ले रहा है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. हाल ही के एपिसोड में दिखाया गया है कि कैसे रूही को अपनी गलती का एहसास हुआ और उसने अरमान से दूर जाने का फैसला किया. उसे लगा कि वह अपनी ही बहन की शादी तोड़ रही है. वह खुशी-खुशी अभीरा और अरमान का साथ देने लगी और उनके बच्चे की देखभाल करने लगी. अरमान बच्चे को लेकर पजेसिव होने लगा था. उसे लगा कि उसके अलावा कोई भी बच्चे की देखभाल करने में सक्षम नहीं है.

आरोही की मौत का सच आया सामने

यहां तक ​​कि उसने अभीरा को एक गैरजिम्मेदार मां ​​कह दिया. उन्होंने रूही के डॉक्टर को बदल दिया और यहां तक ​​कि वह क्या करती है, इस पर भी दखल देने लगा. अरमान का यह व्यवहार अभीरा और रूही के लिए एक टॉर्चर बन गया. इसलिए बेबी शॉवर के बाद, रूही ने अभीरा से अनुरोध किया कि वह उसे गोयनका हाउस जाने दे, लेकिन अरमान नहीं माना. बाद में रूही पोद्दार हाउस से भाग गई और गोयनका के साथ रहने लगी. यहां अभीरा, अरमान और रूही को पता चला कि आरोही की मौत के पीछ अक्षरा नहीं बल्कि उसकी खुद की बेटी है.

अभीरा और अरमान की बेटी जन्म लेते ही मर गई

राजन शाही के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि डॉक्टर अभीरा को बताएंगे कि उसे रूही और बच्चे में से किसी एक को चुनना होगा. अरमान टूट जाएगा और इस स्थिति के लिए खुद को दोषी मानेगा. वह खुद को गैरजिम्मेदार कहेगा. रूही अभीरा को लेबर रूम में बुलाएगी और दोनों मिलकर एक-दूसरे का साथ देंगे. आखिरकार रूही एक बच्ची को जन्म देगी. अभीरा और अरमान खुशखबरी सुनाएंगे. हालांकि, डॉक्टर जल्द ही बच्चे को एनआईसीयू में ले जाएंगे, जहां डॉक्टर घोषणा करेंगे कि बच्चा सांस नहीं ले रहा है. क्या एक बार फिर अभीरा अपने बच्चे को खो देगी. या फिर आने वाले एपिसोड में बड़ा चमत्कार होने वाला है.

यह भी पढ़ें- BSNL का मदर्स डे गिफ्ट, इन तीन प्लान्स के घटा दिए दाम, ऑफर बस इस दिन तक

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola