Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने अरमान की जिंदगी में गीतांजलि की एंट्री पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अपकमिंग एपिसोड में….

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है ने हाल ही में सात साल का लीप लिया. जिसके बाद अभीरा और अरमान हमेशा के लिए अलग हो गए. अरमान की लाइफ में नई महिला गीतांजलि की एंट्री हुई. अब समृद्धि शुक्ला ने लव ट्रायंगल पर बात की.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने ट्विस्ट से दर्शकों को एंटरटेन करता रहता है. शो ने हाल ही में सात साल का लीप लिया. जिसके बाद अभीरा और अरमान की जिंदगी पूरी तरह बदल गई. दोनों एक दूसरे से अलग हो चुके हैं. जहां अभीरा दादीसा और विद्या के साथ गरीबी में जी रही है, वहीं अरमान अपनी बेटी पूकी के साथ माउंट आबू में रह रहा है. उसकी लाइफ में गीतांजलि नाम की हसीना की एंट्री हुई है, जो उसकी पड़ोसी है. अब अभीरा ने अरमान की लाइफ में नई लड़की के आने और लव ट्रायंगल शुरू होने पर बात की.
अरमान की लाइफ में आई नई महिला पर समृद्धि शुक्ला ने की बात
समृद्धि शुक्ला ने इंडिया फोरम संग अरमान की लाइफ में आई नई महिला की एंट्री पर बात की. उन्होंने कहा, ”मैं अपकमिंग ट्रैक को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं, हम पहले से ही इसके लिए शूटिंग कर रहे हैं, तो, यह बहुत मजेदार है. यह एक नया फ्लेवर है. यह तीन लोग हैं, जिनके बारे में मैंने कभी नहीं सोचा था कि वे कभी एक साथ आएंगे और इन सबका सामना करेंगे. यह जानना और भी रोमांचक है कि तीनों साथ कैसे आएंगे और आगे क्या होगा, जिसे हम आने वाले एपिसोड में उजागर करेंगे.” अरमान के जीवन में नई महिला को लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे लगता है कि वह महिला पहले से ही अरमान के जीवन का हिस्सा है.
अरमान के ओवर प्रोटेक्टिव नेचर पर क्या बोली समृद्धि
समृद्धि शुक्ला ने आगे अरमान के ओवर प्रोटेक्टिव होने पर भी बात की. उन्होंने कहा, देखिए, अरमान के कैरेक्टर में बदलाव आया है, यह पिछले बच्चे को खोने की वजह से हो रहा है. मुझे लगता है कि अभीरा प्यार में विश्वास करती है और सोचती है कि सब एकदम ठीक हो जाएगा. वह बेहतर महसूस करेगा और समय के साथ वह बेहतर हो जाएगा, लेकिन हमें कभी मौका नहीं मिला और अलगाव का ट्रैक आया, क्योंकि पूकी गायब हो गई.
यह भी पढ़ें- Kesari Chapter 2 Worldwide Box Office Collection: दुनियाभर में केसरी 2 फ्लॉप हुई सुपरहिट, कलेक्शन पर डालें नजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










