Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा और मायरा ने अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो ये रिश���ता क्या कहलाता है का आने वाला एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है. शो में अभी दिखाया जा रहा कि अभीरा, मायरा संग अपनी बॉन्ड बनाने में लगी हुई है, लेकिन मायरा उसके पास रहना नहीं चाहती. अब अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर मायरा और अभीरा ने बात की.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा कि अभीरा के पास मायरा तो आ गई है, लेकिन इसमें बड़ा ट्विस्ट है. मायरा को उसके पास अच्छा नहीं लग रहा और वह अरमान और गीतांजलि को बहुत मिस कर रही है. गीतांजलि नहीं चाहती कि मायरा, अभीरा के पास रहे और वह अरमान को उसके फैसले के लिए कोसती है. गीतांजलि हर हाल में मायरा को अपने पास फिर से लाना चाहती है, जबकि अरमान ये नहीं चाहता. अब अभीरा और मायरा ने अपकमिंग एपिसोड को लेकर बात की.

समृद्धि शुक्ला ने ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर कही ये बात

ये रिश्ता क्या कहलाता है में समृद्धि शुक्ला, अभीरा का किरदार निभाती है और उर्वा रुमानी, मायरा की भूमिका निभाती हैं. दोनों ने आजतक से बात करते हुए आने वाले एपिसोड को लेकर राज खोले. उर्वा ने कहा मायरा, अभीरा के पास खुद से वापस आ जाएगी. उसे अरमान ने फोर्स नहीं किया. समृद्धि ने कहा गीतांजलि ने अभीरा को चुनौती दी कि अगर मायरा ने अगर अभीरा को एक महीने के अंदर अपनी मां नहीं स्वीकार किया तो वह उसे वापस माउंट आबू ले जाएगी.

मायरा का ध्यान खींचने के लिए अभीरा ने बनाया मास्टर प्लान

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा, मायरा से कनेक्ट करने की कोशिश करेगी. इस दौरान अभीरा का फोन चोरी हो जाएगा. ऐसे में अंशुमन, मायरा और अभीरा तीनों मिलकर चोर को पकड़ने की कोशिश करेगा. अभीरा चोर से मिलेगी और बाद में पता चलेगा कि ये चोर और कोई नहीं बल्कि अभीरा का दोस्त था. दरअसल, मायरा का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए अभीरा ने ये सारा प्लान बनाया था. अंशुमन उसके इस अंदाज की तारीफ करता है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान नहीं ये शख्स अभीरा से मायरा को छीन कर ले जाएगा, अपनी ही मां को आंटी कहेगी पूकी

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola