Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने शो में लीप आने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ऑफिशियल तौर पर…

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने जबरदस्त ट्विस्ट से दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखता है. हालांकि खबरें आ रही है कि इसमें जल्द ही लीप आने वाला है. जिसके बाद कई नई एंट्री होगी और स्टोरीलाइन भी बदलेगी. अब अभीरा की भूमिका निभाने वाली समृद्धि शुक्ला ने इसपर रिएक्ट किया.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का मशहूर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने इमोशनल ड्रामा और दिलचस्प कहानी से दर्शकों को बांधे रखता है. हाल ही में, शो तब सुर्खियों में आया, जब पता चला कि इसमें 5-7 साल का लीप आने वाला है. रिपोर्ट्स की मानें तो टाइम जंप के स्टोरीलाइन में बड़ा बदलाव होने वाला है. जहां अरमान और अभीरा हमेशा के लिए एक दूसरे से अलग हो जाएंगे. वहीं उनकी बेटी पूकी बड़ी हो गई होंगी. वह अपने पापा के साथ पोद्दार हाउस में रहेंगी. वहीं अभीरा परिवार से दूर दूसरे शहर में चली जाएगी.

समृद्धि शुक्ला ने शो में लीप आने पर तोड़ी चुप्पी

ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप आने के रूमर्स पर समृद्धि शुक्ला ने रिएक्ट किया है. उन्होंने इंडिया फोरम संग बात करते हुए कहा कि उन्हें लीप के बारे में कोई जानकारी नहीं है. एक्ट्रेस बोली, “हमें अभी तक कोई जानकारी नहीं है. ऑफिशियल तौर पर, हमें कुछ भी नहीं बताया गया है.” उनके इस रिएक्शन ने फैंस के मन में और ज्यादा उत्सुकता बढ़ा दी है, कि आगे कहानी क्या मोड़ लेने वाली है. हालांकि टाइम जंप को लेकर मेकर्स की ओर से कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है.

अरमान अभीरा को सुनाता है खरी-खोटी

इस बीच, मौजूदा एपिसोड्स में अरमान और अभीरा के बीच बढ़ते तनाव पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है. अरमान पूकी को लेकर बहुत ज्यादा पजेसिव हो गया है. उसका व्यवहार न केवल अभीरा को दुख पहुंचा रहा है, बल्कि परिवार के अन्य सदस्यों को भी परेशान कर रहा है. हाल ही के ट्रैक में, अरमान अभीरा को कहता है कि वह एक अच्छी मां नहीं है, क्योंकि उसने पूकी को जन्म नहीं दिया है. रूही एक जिम्मेदार मां है. यह बात सुनकर अभीरा रो पड़ती है. इधर दादीसा अरमान को गुस्से में थप्पड़ मारती है.

ये शख्स निभाएगी पूकी का रोल

लीप से पहले, निर्माताओं ने एक बड़ा ट्विस्ट प्लान किया है, जो कहानी को हिलाकर रख देगा. हालांकि डिटेल्स अभी प्राइवेट रखे गए हैं. दर्शक कुछ हाई-वोल्टेज ड्रामा की उम्मीद कर सकते हैं, जो शो की दिशा बदल सकता है. संभावित लीप और रिश्तों में बदलाव के साथ, ये रिश्ता क्या कहलाता है में उर्वा रुमानी पूकी की भूमिका निभाएंगी. यही नहीं एक और शख्स की एंट्री होगी, जो पूकी का ख्याल रखेगी.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लीप के बाद ये एक्ट्रेस बनेंगी नई पूकी, अभीरा के जाते ही अरमान की लाइफ में आएगी नई लेडी

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola