Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: हाथों में हाथ डाले पोद्दार हाउस पहुंचे अभिरा और अरमान, लेकिन युवराज की वापसी लगाएगी अभिमान की खुशियों में ग्रहण

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 17 Oct 2025 2:48 PM

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है का अपकमिंग ट्विस्ट, फोटो- इंस्टाग्राम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के नए दिवाली प्रोमो में अभिरा और अरमान ने शादीशुदा जोड़े के रूप में पोद्दार हाउस पहुंचने की झलक के साथ युवराज की धमाकेदार वापसी दिखाई गई है. क्या उनका रिश्ता अब फिर से खतरे में है? आइए अपकमिंग टिवस्ट बताते हैं.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर छा गया है. प्रोमो में अरमान और अभिरा के फैंस के लिए दिवाली पर एक बड़ा तोहफा नजर आ रहा है, जो है दोनों का रीयूनियन. लेकिन जैसे ही खुशी का माहौल बनता है, कहानी में एंट्री होती है पुराने विलेन युवराज की, जो शो में फिर से हलचल मचाने वाला है. आइए बताते हैं अपकमिंग ट्रैक में क्या कुछ होने वाला है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है का दिवाली स्पेशल

नए प्रोमो की शुरुआत होती है जब अरमान और अभिरा नवविवाहित जोड़े के रूप में हाथों में हाथ डाले पोद्दार हाउस में एंट्री करते हैं. घर खूबसूरत सजावट और रोशनी से जगमगा रहा है. पूरा परिवार दोनों का दिल खोलकर स्वागत करता है. मायरा उन्हें अंदर ले जाती है, कावेरी उन्हें आशीर्वाद देती है और दिवाली की शुभकामनाएं देती है कि उनका रिश्ता हमेशा रोशन रहे.

अभिरा खुशी से कहती है कि यह उसकी “अब तक की सबसे खूबसूरत दिवाली” है, क्योंकि वह इसे अरमान और मायरा के साथ मना रही है.

युवराज की वापसी से बढ़ेगा ड्रामा

शो में एक ट्विस्ट तब आता है जब युवराज की धमाकेदार वापसी होती है. प्रोमो में उसे यह कहते हुए दिखाया गया है, “अभी तो खुशियां मना लो, क्योंकि मैं रावण फिर लौट आया हूं… और इस बार सबको अंधकार में धकेल दूंगा.”

उसकी खतरनाक हंसी और इरादे साफ करते हैं कि यह दिवाली सिर्फ रोशनी नहीं, बल्कि खतरे की आहट भी लेकर आई है.

युवराज कौन है?

जिन दर्शकों को याद नहीं है, चौथी पीढ़ी के ट्रैक में युवराज एक शक्तिशाली विधायक का बेटा था, जो अभिरा को पाना चाहता था. उसका जुनून इतना बढ़ गया था कि उसने अभिरा और अरमान के रिश्ते को कई बार खतरे में डाल दिया.

अभिरा और अरमान की शादी के बाद भी वह नहीं रुका, उसने अभिरा को ब्लैकमेल किया और पोद्दार परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी. आखिरकार, अरमान और माधव ने समय रहते अभिरा को बचाया और युवराज को गिरफ्तार करवाया. लेकिन जाते-जाते उसने चेतावनी दी थी, “मैं वापस आऊंगा.” और अब, वह लौट आया है.

यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में हुई पुराने विलेन की एंट्री, जो बदले की आग में अरमान-अभिरा की जिंदगी में मचाएगा तूफान

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola