Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 23 January Update: कियारा की ड्रग एडिक्शन से पोद्दार हाउस में हंगामा, वाणी का डांस पार्टनर बनेगा अरमान

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 23 January Update: कियारा की ड्रग एडिक्शन से पोद्दार हाउस में हंगामा, वाणी का डांस पार्टनर बनेगा अरमान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के 23 जनवरी 2026 के एपिसोड में कियारा की मुश्किलें और वाणी का डांस कॉम्पिटिशन देखने को मिलेगा, देखें पूरी स्टोरी अपडेट.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: 23 जनवरी 2026 के रात के एपिसोड में, सुरेखा गुस्से में मनीषा को पोद्दार हाउस ले आती है. उसकी हालत देखकर, कावेरी पूछती है कि क्या हुआ और क्या सब ठीक है. सुरेखा खुलकर बताती है कि मनीषा और कियारा ने उससे एक जरूरी सच छिपाया था. गुस्से में वह कहती है कि किसी ने उसे यह बताना जरूरी नहीं समझा कि कियारा ड्रग एडिक्शन से जूझ रही है.

यह सुनकर पोद्दार हाउस के लोग टेंशन में आ जाते हैं. सुरेखा मनीषा पर कियारा की हालत के लिए दोष लगाती है और खुलेआम कियारा को ड्रग एडिक्ट कह देती है. इस पर कावेरी तुरंत कियारा का बचाव करती है, जिससे दोनों के बीच तीखी बहस होती है. आखिर में कावेरी और मनीषा कियारा की जिम्मेदारी लेने का फैसला करती हैं और एडवाइस देती हैं कि वह पोद्दार हाउस में रहे. लेकिन सुरेखा साफ मना कर देती है और जोर देती है कि मनीषा को ही कियारा को अपने घर रखना चाहिए. कियारा परेशान होकर पोद्दार के साथ रहने से मना कर देती है और तय करती है कि वह अपनी प्रॉब्लम्स का सामना खुद करेगी.

अनीता का आखिरी सपना पूरा करेगी अभिरा

इसी बीच, अभिरा मायरा से बात करती है और उसे समझाती है कि वह क्यों अपसेट है. अरमान मानता है कि उसका मूड भी ठीक नहीं है. अभिरा वाणी को घर वापस लाने का कारण बताती है. वानी डांस कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेना चाहती है, जो उसकी मां अनीता का सपना था. अभिरा कहती है कि भले ही वह अनीता को बचा नहीं पाई, लेकिन उसका सपना पूरा कर सकती है.

डांस कॉम्पिटिशन के बाद वाणी को भेजा जायेगा बोर्डिंग स्कूल

वाणी इमोशनल होकर अभिरा से पूछती है कि क्या वह उसके साथ डांस करेगी. अरमान आगे आता है और कहता है कि वह वानी का डांस पार्टनर बनेगा. अभिरा सही समय पर उसकी मदद के लिए धन्यवाद देती है और अरमान याद दिलाता है कि कॉम्पिटिशन खत्म होने के बाद वाणी को बोर्डिंग स्कूल वापस जाना होगा.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Teaser: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का टीजर कब आएगा? डायरेक्टर ने फाइनली दिया अपडेट

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola