YRKKH: मेहर को अरमान-अभीरा की नजदीकी पर होगा शक, अरमान को याद आएगा अपना अधूरा रिश्ता

Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Mar 2026 2:32 PM

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है के मुख्य किरदार अभीरा और अरमान, फोटो- इंस्टाग्राम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मेहर को अरमान और अभीरा की नजदीकी का शक होता है. दूसरी तरफ मायरा और मुक्ति हॉस्टल में रहने का फैसला करती हैं.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मेहर, अरमान और अभीरा का साथ वाला वीडियो देख लेती है. उसे लगता है कि अरमान फिर से अभीरा के करीब जा रहा है. वह कृष से कहती है कि अरमान फिर से अभीरा से जुड़ता जा रहा है और वह इसे बर्दाश्त नहीं करेगी. वह किसी भी कीमत पर अरमान को अपने पास रखना चाहती है. वह आर्यन की शादी में कोई बड़ा हंगामा करने का प्लान करती है. दूसरी तरफ मेहर, मायरा को फोन कर आर्यन की शादी में आने का न्योता देती है. मायरा थोड़ा हिचकती है क्योंकि उसे लगता है कि अरमान शायद उसे आने की परमिशन न दें. हालांकि लेकिन मेहर भरोसा दिलाती है कि वह अरमान को मना लेगी.

शादी में जाने से मना कर देगी अभीरा

मायरा और मुक्ति को लगता है कि उनके माता-पिता अकेले हैं और इसलिए उन्हें दोनों को मिलवाना चाहिए. पोद्दार हाउस में अरमान किचन में कुछ ढूंढते हुए नजर आता है. तभी विद्या ताना मारते हुए कहती है कि जिसे वह ढूंढ रहा है, वह तो बहुत पहले उसे छोड़कर किसी और के पास चली गई थी. यह सुनकर अरमान चुपचाप वहां से चला जाता है. मायरा, मुक्ति से पूछती है कि उसकी मां ने शादी में आने वाली बात पर क्या कहा. मुक्ति उसे बताती है कि उसकी मां ने शादी में जाने से इनकार कर दिया. मुक्ति बताती है कि उसकी मां ने उसे पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए कहा है. दोनों हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने का फैसला करती है.

अरमान को होगा इस बात का अहसास

अभीरा पूरे परिवार को साथ बैठे देखकर वहां से जाने लगती है. मनीषा और कावेरी उसे रोककर बैठने को कहती हैं. अभीरा कहती है कि वह इस परिवार में फिट नहीं बैठती. हालांकि कावेरी के बार-बार कहने पर वह रुक जाती है. दिशा जोर से हंसती है और बताती है कि दमयंती ने उसे धीरे हंसने को कहा था. यह सुनकर अभीरा भी जोर से हंस पड़ती है और फिर मनीषा, काजल, तान्या और कावेरी भी उसके साथ हंसने लगती हैं. उस समय अरमान मन ही मन सोचता है कि अगर अभीरा पहले उसे छोड़कर नहीं गई होती तो आज मायरा भी उनके साथ होती.

यह भी पढ़ें– ये रिश्ता क्या कहलाता है: आर्यन ने रखी अजीब शर्त, क्या अभीरा और अरमान बनेंगे नकली पति-पत्नी?

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola