Weekend Vibes: इस वीकेंड टीवी पर देखें ये धांसू रियालिटी शोज के ग्रैंड फिनाले, मिलेगा जबरदस्त एंटरटेनमेंट

Weekend Vibes: ये वीकेंड टीवी प्रेमियों के लिए जबरदस्त होने वाले है, क्योंकि शनिवार और रविवार कई रियालिटी शोज के ग्रैंड फिनाले होने वाले हैं, जिसे देखने में आपको काफी मजा आएगा.
Weekend Vibes: यह वीकेंड टीवी और ओटीटी दर्शकों के लिए बेहद खास होगा, क्योंकि तीन बेहद लोकप्रिय रियलिटी शो के फिनाले एपिसोड छोटे पर्दे और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर एक साथ टेलीकास्ट किए जाएंगे.

जी हां आपने सही अनुमान लगाया! हम बात कर रहे हैं झलक दिखला जा 11, इंडियन आइडल 14 और डांस प्लस प्रो (डांस प्लस 7) की. सभी का ग्रैंड फिनाले है, जिसमें आपको डबल एंटरटेनमेंट मिलेगा. दर्शक सभी को विजेताओं के नाम जानने का बेसब्री से इंतजार है

यह कहना गलत नहीं होगा कि झलक दिखला जा 11 का ग्रैंड फिनाले देखने के लिए हर कोई इंतजार कर रहा है. मनीषा रानी, शोएब इब्राहिम, धनश्री वर्मा, श्रीराम चंद्रा और अद्रिजा सिन्हा टॉप 5 कंटेस्टेंट हैं.

इन्हीं पांचों में से कोई विनर बनने की रेस में आगे है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मनीषा रानी ने शोएब को पछारते हुए झलक दिखला जा की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. हालांकि ऑफिशियल तौर पर अभी तक कुछ कहा नहीं गया है.

झलक दिखला जा का ग्रैंड फिनाले सोनी चैनल पर टीवी देखने वाले दर्शक एंजॉय कर सकते हैं. अगर आप घर से दूर हैं और अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को देखना चाहते हैं, तो इसे सोनी लिव ऐप पर देख सकते हैं.

श्रेया घोषाल, कुमार शानू और विशाल ददलानी द्वारा जज किए गए इंडियन आइडल के 14वें सीजन ने पिछले तीन महीनों में कई दिल जीते और सोनी टीवी पर टॉप-रेटेड शो में से एक था.

इंडियन आइडल 14 का फिनाले (3 मार्च) रात 8 बजे से सोनी टीवी पर प्रसारित होगा. सिंगिंग रियलिटी शो का फिनाले एपिसोड भी सोनी लिव ऐप पर भी ऑनलाइन स्ट्रीम होगा.

डांस प्लस प्रो (डांस प्लस सीजन 7) का ग्रैंड फिनाले दो दिनों तक चलने वाला है. स्टार प्लस पर शाम 6 बजे से प्रसारित होने वाले अंतिम एपिसोड को देखने के लिए दर्शक 2 और 3 मार्च को अपने कैलेंडर पर अंकित कर सकते हैं. वहीं जिनके पास टीवी नहीं हैं, उन दर्शकों के लिए, एपिसोड डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










