Upcoming Web Series: ये रही 2025 की मोस्ट वेटेड टॉप वेब सीरीज, फेवरेट शो की रिलीज डेट करें नोट

Updated:
विज्ञापन
Upcoming Web Series 2025

Upcoming Web Series 2025

Upcoming Web Series: वीकेंड हो या फिर वीकडेज ओटीटी पर नए और धांसू वेब सीरीज देखना दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद है. साल 2025 में कई कल्ट सीरीज के सीक्वल स्ट्रीम होने वाले हैं, जो उन्हें एंटरटेनमेंट की रोलरकोस्टर राइड पर लेकर जाएगा. इसे अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स और जियो हॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंजॉय किया जा सकता है.

विज्ञापन

Upcoming Web Series: बॉलीवुड फिल्मों से ज्यादा आजकल ओटीटी पर वेब सीरीज काफी पॉपुलर हो रहे हैं. दर्शक नए और जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न वाले सीरीज को देखना काफी ज्यादा पसंद करते हैं. कॉमेडी हो या फिर रोमांस, हॉरर और थ्रिलर का तड़का उन्हें खूब एंटरटेन करता है. साल 2025 में भी कुछ ऐसे ही धांसू सीरीज दस्तक देने वाले हैं. जिसमें ओटीटी लवर्स को मनोरंजन की जबरदस्त खुराक मिलेगी. लिस्ट में क्रिमिनल जस्टिस और पंचायत जैसे लोकप्रिय शो शामिल है.

क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4

कब देखें- 22 मई 2025
कहां देखें- जियो हॉटस्टार

पंकज त्रिपाठी की क्रिमिनल जस्टिस का चौथा सीजन जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. हाल ही में मेकर्स से इसका धांसू टीजर जारी कर स्ट्रीमिंग डेट अनाउंस की. इसमें पंकज को वकील माधव मिश्रा के रूप में अपनी भूमिका को दोहराते हुए भी दिखाया गया. कहानी ‘एक उग्र प्रेम संबंध और एक अप्रत्याशित हत्या’ के इर्द-गिर्द घूमती है.

पंचायत सीजन 4

कब देखें- 2 जुलाई 2025
कहां देखें- प्राइम वीडियो

जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैजल मलिक और चंदन रॉय स्टारर पंचायत सीजन 4 भी साल 2025 में ओटीटी पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार शो फुलेरा में होने वाले पंचायत चुनाव पर केंद्रित होगा. इसमें प्रधान पद की लड़ाई पर ध्यान केंद्रित किया गया है.

कुल्ल: द लिगेसी ऑफ द रायसिंह

कब देखें- 9 मई 2025
कहां देखें- जियो हॉटस्टार

मोहित वर्मा, ईशान खट्टर, भूमि पेडनेकर, नोरा फतेही, डिनो मोरिया, चंकी पांडे और जीनत अमान स्टारर सीरीज 9 मई को जियो हॉटस्टार पर दस्तक देगी. इसमें अपने दुष्ट पिता की मृत्यु के बाद, रायसिंह भाई-बहन राजगद्दी के लिए लड़ते हैं और शाही सत्ता हासिल करने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं.

ग्राम चिकित्सालय

कब देखें- 9 मई 2025
कहां देखें- प्राइम वीडियो

यह एक डॉक्टर पर बेस्ड वेब सीरीज होगी. जिसमें वह एक छोटे से गांव में जाता है, जहां एक सरकारी क्लिनिक का प्रभार संभालता है. शो में अमोल पाराशर, आनंदेश्वर द्विवेदी, आकाश मखीजा, गरिमा विक्रांत सिंह और विनय पाठक महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं.

द रॉयल्स

कब देखें- 9 मई 2025
कहां देखें- नेटफ्लिक्स

यह शो एक राजकुमार और एक टेक स्टार्टअप बिजनेसमैंन के इर्द-गिर्द घूमता है, जिनकी दुनिया एक-दूसरे से टकराती है. इस वेब सीरीज में ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसमें मोहित वर्मा, नोरा फतेही, डिनो मोरिया, चंकी पांडे और जीनत अमान जैसे भी कलाकार हैं.

यह भी पढ़ें- Border 2 की शूटिंग में अड़चन बनी ये चीज, सनी देओल बोले- जब सूरज चमक रहा हो तब…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola