Upcoming Spy Thriller: फैमिली मैन 3 से लेकर सीटाडेल हनी बनी तक, इन स्पाई थ्रिलर सीरीज के लिए बेताब हैं फैंस

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 04 Nov 2024 9:17 PM

विज्ञापन

Upcoming Spy Thriller: दर्शकों की पसंदीदा जॉनर स्पाई थ्रिलर की कई ऐसी वेब सीरीज हैं, जिनका इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. इनमें शाहिद की फर्जी 2 से रीचर 3 शामिल है.

विज्ञापन

Upcoming Spy Thriller: फैमिली मैन 3 और सीटाडेल: हनी बनी के ओटीटी रिलीज की अपडेट आती ही स्पाई थ्रिलर सीरीज के शौकीन दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है. लेकिन अब भी कई ऐसी वेब सीरीज हैं, जिनके इंतजार में फैंस लंबे वक्त से आंखें बिछाए बैठे हैं.

सिटाडेल-हनी बनी

वरुण धवन और सामंथा रूथ प्रभु स्टारर रुसो ब्रदर्स की सिटाडेल फ्रेंचाइजी सीटाडेल हनी बनी ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. इस सीरीज के क्रिएटर राज और डीके हैं. इस स्पाई थ्रिलर सीरीज को आप 7 नवंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज देख सकते हैं.

द फैमिली मैन 3

मनोज बाजपेयी की मोस्ट अवेटेड कल्ट वेब सीरीज द फैमिली मैन अपने तीसरे सीजन की अनाउंसमेंट हो गई है. सीरीज की शूटिंग अभी जारी और जल्द ही इसकी रिलीज डेट भी सामने आ जाएगी.

द नाइट एजेंट

नेटफ्लिक्स की सीरीज द नाइट एजेंट में गेब्रियल बासो
लीड रोल में हैं. यह सीरीज अगले साल 2025 के अंत में दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए पेश होगी.

फर्जी 2

शाहिद कपूर और विजय सेतुपति की फर्जी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. सीरीज की कहानी नकली नोट बनाने के इर्द गिर्द घूमती है. पहले सीजन के सक्सेस के बाद फैंस इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

रीचर

एलन रिचसन की हॉलीवुड की स्पाई-एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज के अब तक दो सीजन रिलीज हो गए हैं. इन दोनों सीरीज को दर्शकों ने जमकर प्यार दिया. और अब फैंस इसके तीसरे सीजन की अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं.

Also Read: The Family Man 3: मनोज बाजपेयी की मुश्किलें बढ़ाने हुई इस खूबसूरत एक्ट्रेस की एंट्री, विलेन बन भिड़ने को हैं तैयार

Also Read: Citadel Honey Bunny Review: सिटाडेल: हनी बनी का पहला रिव्यू आया सामने, प्रियंका चोपड़ा बोलीं- मेरे किरदार और…

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola