OTT Releases This Weekend: आर्टिकल 370 सहित ये फिल्में हो रही ओटीटी पर रिलीज, वीकेंड पर देखने का बना लें प्लान

OTT Releases This Weekend
OTT Releases This Weekend: इस हफ्ते ओटीटी पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही है. लिस्ट में यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 शामिल है. आपको पूरी लिस्ट बताते है.
OTT Releases This Weekend: अगर आप सोच रहे हैं कि इस वीक ओटीटी पर कौन सी फिल्में देखें तो, आपको हम बताते हैं. लिस्ट में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड की मूवीज शामिल है.

Article 370
आदित्य सुहास जंभाले द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म आर्टिकल 370 नेटफिल्क्स पर आज से स्ट्रीम हो रही है. फिल्म का पोस्टर शेयर कर नेटफिल्क्स ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, अपना रिमाइंडर सेट कर लें – आर्टिकल 370 कल नेटफ्लिक्स पर आ रहा है. मूवी में यामी के अलावा प्रियामणि भी अहम किरदार में है.

Dune: Part Two
ड्यून: पार्ट टू को अगर आप देखने का प्लान बना रहे हैं तो इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इसमें रेबेका फर्ग्यूसन, ऑस्टिन बटलर, जेंडाया, टिमोथी चालमेट है. फिल्म 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने पूरी दुनिया में बॉक्स ऑफिस पर करीब 685.3 मिलियन डॉलर की कमाई की थी.

Silence 2
साइलेंस 2 को आप जी5 पर देख सकते हैं. इसमें में मनोज बाजपेयी, प्राची देसाई, साहिल वैद, वकार शेख जैसे स्टार्स ने काम किया है. इसमें मनोज एसीपी अविनाश वर्मा के किरदार में नजर आएंगे. ये 16 अप्रैल से जी5 पर स्ट्रीम हो रही है.

Anyone But You
एनीबर्ड बट यू एक रोमांटिक ड्रामा है. ये ड्रामा विलियम शेक्सपियर के लोकप्रिय ड्रामा मच एडो अबाउट नथिंग से इंस्पायर्ड है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया था.

Rebel Moon – Part Two: The Scargiver
रिबेल मून – पार्ट टू: द स्कारगिवर नेटफ्लिक्स पर आज यानी 19 अप्रैल से स्ट्रीम हो रहा है. पार्ट टू में जिमोन हौंसोउ और बे डोना भी जनरल टाइटस अपने किरदारों को दोहराते दिखे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










