Taaza Khabar Season 2 Teaser: इस ओटीटी पर रिलीज होगी 'ताजा खबर सीजन 2', टीजर देख फैंस बोले- इंतजार है…
Taaza Khabar Season 2 Teaser
Taaza Khabar Season 2 Teaser: ताजा खबर सीजन 2 का टीजर जारी होते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है. इसमें भुवन बाम और श्रिया पिलगांवकर है. टीजर काफी जबरदस्त है.
Taaza Khabar Season 2 Teaser: कॉमेडियन-यूट्यूबर भुवन बाम ने वेब सीरीज ताजा खबर में दमदार एक्टिंग से सबको चौंका दिया था. उनके परफॉर्मेंस की हर किसी ने तारीफ की. फैंस सीजन 1 के बाद दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे थे. अब उनके चाहने वालों के लिए गुड न्यूज है. ताजा खबर सीजन 2 का टीजर आज जारी कर दिया गया है. टीजर में भुवन कहते दिख रहे हैं कि, जिंदगी बहुत अजीब होती है, कभी-कभी मौत से शुरू होती है.
ताजा खबर सीजन 2 का टीजर हुआ रिलीज
ताजा खबर सीजन 2 का टीजर डिज्नी हॉटस्टार ने अपने यूट्यूब और इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. 0:39 सेकेंड के इस टीजर में दिखाया गया है कि वस्या मोबाइल स्क्रीन पर एक खबर की हेडलाइन पढ़ता है कि बिजनेसमैन वसंत गावड़े की हत्या. ये पढ़कर उसकी आखों से आंसू बहने लगते है. बता दें कि ये रोल भुवन ही प्ले करते है. आगे फिर सीन में दिखाया जाता है कि उसकी मौत की खबर सुनकर उनके दोस्त, परिवार के लोग काफी रो रहे हैं. फिर उनका अंतिम संस्कार दिखाया जाता है.
यूजर्स बोले- इंतजार अब खत्म हुआ
डिज्नी हॉटस्टार ने ताजा खबर का टीजर शेयर कर कैप्शन में लिखा, जिंदगी बड़ी अजीब है. साथ ही फैंस को बताया कि ये जल्द आने वाला है. इसपर अबतक 362,817 व्यूज आ चुके है और ये बढ़ ही रहा है. यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, वास्या का भी कमबैक होगा अब तो. एक यूजर ने लिखा, खतरनाक. एक यूजर ने लिखा, फाइनली इंतजार अब खत्म होने वाला है. बता दें कि इसमें भुवन बाम के अलावा महेश मांजरेकर, श्रिया पिलगांवकर भी है. इसे भुवन और रोहित राज ने प्रोड्यूस किया है. वहीं, भुवन ने इससे पहले कॉमेडी शो ‘ढिंढोरा’ की वजह से लोगों की तारीफें बटोरी थी. इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था.
YouTuber भुवन बाम ने 11 करोड़ के आलीशान बंगला खरीदने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने अपने परिवार में भी…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










