YouTuber भुवन बाम ने 11 करोड़ के आलीशान बंगला खरीदने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने अपने परिवार में भी…

Updated:
विज्ञापन
YouTuber भुवन बाम ने 11 करोड़ के आलीशान बंगला खरीदने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने अपने परिवार में भी…

कॉमेडियन, राइटर, सिंगर, एक्टर, सॉन्ग राइटर और यूट्यूबर भुवन बाम आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है. भुवन कुछ समय पहले शो ताजा खबर में नजर आए थे. इस बीच खबरें थी कि उन्होंने 11 करोड़ रुपए मं एक आलीशान बंगला खरीदा है. अब इसपर भुवन ने रिएक्ट किया है.

विज्ञापन
undefined

कॉमेडियन, राइटर, सिंगर, एक्टर, सॉन्ग राइटर और यूट्यूबर भुवन बाम को लेकर कुछ समय पहले खबरें आई थी कि उन्होंने 11 करोड़ रुपए का आलीशान बंगला खरीदा है. अब इसपर एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

undefined

भुवन बाम ने 11 करोड़ रुपए का बंगला खरीदने पर कहा कि, “अरे नहीं, गलत है. हां, मुझे घर मिल गया है, मुझे नहीं पता कि यह खबर कैसे बाहर आई. मुझे नहीं पता था. मैं बहुत डर गया था क्योंकि मैंने अपने परिवार में भी लोगों को नहीं बताया था.”

undefined

भुवन बाम ने आगे कहा, खबर निकलने के बाद उन्होंने मुझे फोन किया. मुझसे सब पूछ रहे है और मुझे नहीं पता कि उन्हें क्या बताऊं!” बता दें कि भुवन आज एक जाना-पहचाना नाम है.

undefined

भुवन बाम 29 साल के है और उन्होंने नेम और फेम दोनों कमा लिया है. भुवन को उनके यूट्यूब चैनल BB Ki Vines से भी लोग पहचानते है. यूट्यूब पर उन्हें 26 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते है.

undefined

भुवन वेब सीरीज ताजा खबर में नजर आए थे, जो दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हुआ था. इस शो को 2023 में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो में स्थान दिया गया था.

undefined

भुवन बाम को इंस्टाग्राम पर 18 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते है. अबतक उन्होंने 1600 से ज्यादा पोस्ट किए है, जिसपर यूजर्स के खूब सारे लाइक्स एंड कमेंट्स है.

Also Read: Bhuvan Bam Net Worth: कभी 5000 रुपये कमाते थे भुवन बाम, अब 100 करोड़ के पार पहुंची कॉन्टेंट क्रिएटर की संपत्ति
undefined

2017 में भुवन बाम अकेले दो मिलियन से अधिक फॉलोअर्स पाने वाले पहले भारतीय व्यक्तिगत YouTuber बन गए. भुवन इतने लोकप्रिय हैं कि उन्होंने ‘द वायरल फीवर’ के साथ भी काम किया है.

undefined

भुवन बाम पिछली बार ‘राफ्ता राफ्ता’ वेब सीरीज में नजर आए थे. यह सीरीज़ अब्बास दलाल और हुसैन दलाल द्वारा बनाई गई है और विशाल गुप्ता द्वारा निर्देशित है. 7-एपिसोड की रोमांटिक कॉमेडी में भुवन और सृष्टि गांगुली रिंदानी है.

undefined

भुवन बाम ने अपना पहला वीडियो 2014 में यूट्यूब पर अपलोड किया था, जिसे 20 से भी कम बार देखा गया, लेकिन इसने उन्हें अपने चैनल के लिए कंटेंट बनाने से नहीं रोका. उन्होंने एक गायक के रूप में एक रेस्तरां में काम करना शुरू किया. उन्होंने इतिहास ऑनर्स में अपनी शिक्षा पूरी की है.

undefined

भुवन बाम ने अपने माता-पिता दोनों को कोविड-19 वायरस के कारण खो दिया था. उन्होंने अपने मात-पिता की तसवीर शेयर कर लिखा था, “कोविड के कारण मैंने अपनी दोनों लाइफलाइन खो दीं. आई और बाबा के बिना कुछ भी पहले जैसा नहीं रहेगा. एक महीने में सब बिखर चुका है. घर, सपने, सब कुछ.

Also Read: Bhuvan Bam Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं भुवन बाम? कभी कमाते थे सिर्फ 5000 रुपये
विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola