Most Watched Web Series 2024: इस साल इन 5 सीरीज पर दर्शकों ने खुलकर लुटाया प्यार, पहली वाली बनी सबकी फेवरेट

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 14 Nov 2024 7:01 AM

विज्ञापन

most watched web series 2024

Most Watched Web Series 2024: इस साल कई बेहतरीन वेब सीरीज रिलीज हुईं. जिनमें से आज टॉप 5 सबसे ज्यादा देखें जाने वाली सीरीज के नाम बताएंगे, जिसे दर्शकों ने खुलकर प्यार दिया. आइए जानते हैं पहले नंबर पर कौन है.

विज्ञापन

Most Watched Web Series 2024: इस साल 2024 में कई वेब सीरीज रिलीज हुईं. इनमें से कुछ ही ऐसी सीरीज हैं, जिनपर दर्शकों ने खुलकर प्यार लुटाया और अब साल के अंत में भी उन सीरीज को दर्शक एंजॉय कर रहे हैं. ऐसे में अगर आपने अब तक इन सीरीज को नहीं देखी है, तो इस आर्टिकल के अंत तक आपको इस साल की जबरदस्त सीरीज की लिस्ट मिल जाएगी, जिसे आप इस वीकेंड देख सकते हैं. आइए बताते हैं इनका नाम.

पंचायत 3

सचिव जी और प्रधान जी को शायद ही कोई नहीं जानता होगा. जी हां, इस साल 2024 में इस सीरीज का तीसरा सीजन रिलीज हुआ था. जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. इस बार हमें प्रधान जी, प्रहलाद चाचा और सचिव जी की मस्ती, रिंकी और सचिव जी की केमिस्ट्री और बनराकस और विनोद की जुगलबंदी देखने को मिली. अब तक इस सीरीज को 28.2 मिलियन व्यूज मिल गए हैं. अगर आपने इसके तीसरे सीजन को नहीं देखा है, तो आप इसे अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं.

हीरामंडी

बिब्बो जान और फरीदन की हीरामंडी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, संजीदा शेख, मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, शरमीन सेगल, प्रतिभा रांटा समेत कई सितारे नजर आए हैं. इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 20.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.

इंडियन पुलिस फोर्स

सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी की एक्शन थ्रिलर सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स इस साल की पसंदीदा सीरीज में से एक है. इस सीरीज को अब तक अमेजन प्राइम पर 19.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.

कोटा फैक्ट्री सीजन 3

जितेंद्र कुमार की पॉपुलर सीरीज ‘कोटा फैक्ट्री सीजन 3’ की आपको कोटा और वहां पढ़ने वाले बच्चों के स्ट्रगल को दिखाती है. इस सीरीज का इस साल तीसरा सीजन रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया. जिसके बाद अब तक इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर 15.7 व्यूज मिल चुके हैं.

द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 4

द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 4 के अब तक 5 सीजन आ गए हैं. और दर्शकों ने सभी सीजन को खूब पसंद किया. इस सीरीज के तीसरे और सीजन 4 को अब तक डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 14.8 व्यू मिल गए हैं.

Also Read: Netflix Trending Movies: नेटफ्लिक्स की इन 5 फिल्मों ने मचाई भारत में धूम, आपने देखी क्या

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola