Mirzapur 3 के रिलीज होने में बच गया सिर्फ एक दिन, पहले दो सीजन नहीं देखें तो इस OTT पर फटाफट निपटा डालें

Published by : Divya Keshri Updated At : 04 Jul 2024 11:20 AM

विज्ञापन

वेब सीरीज मिर्जापुर सीजन 3 बस रिलीज होने वाला है. 5 जुलाई से आप इसे देख सकते हैं. इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, श्वेता त्रिपाठी जैसे स्टार्स ने काम किया है.

विज्ञापन

Mirzapur 3: क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज मिर्जापुर सीजन 3 के स्ट्रीम होने में सिर्फ एक दिन बच गए है. सीरीज 5 जुलाई से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.

Mirzapur-3
Mirzapur-3

अगर आपने मिर्जापुर सीजन एक और दो दोनों किसी वजह से नहीं देखा है, तो आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. दोनों सीजन आपको प्राइम पर मिल जाएगी.

mirzapur 3
Mirzapur 3

उत्तर प्रदेश के गढ़ में सेट, सीरीज मिर्जापुर की कहानी बताती है. कहानी में सत्ता, सत्ता के लिए लड़ाई, अपराध, राजनीति के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुगल, हर्षिता गौर सहित कई अन्य स्टार्स ने काम किया है.

Mirzapur 3

मिर्जापुर सीजन 3 में मुन्ना भैया यानी दिव्येंदु शर्मा नहीं दिखेंगे. सीजन 2 में उनकी मौत हो गई थी. हालांकि फैंस को उम्मीद थी कि मेकर्स सीजन 3 में उन्हें लेकर आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं होने वाला.

Mirzapur 3

अली फजल ने हाल ही में खुलासा किया है कि पंचायत के सचिव जी यानी जितेंद्र कुमार मिर्जापुर सीजन 3 में कैमियो रोल प्ले करते दिखेंगे. वो कालीन भैया की मौत से जुड़ी कागजी काम करते नजर आएंगे.

Mirzapur 3
Mirzapur 3

मिर्जापुर 3 का निर्देशन गुरमीत सिंह और आनंद अय्यर ने किया है. पहला सीजन साल 2018 में आया था और दूसरा सीजन साल 2020 में आया था.

Mirzapur 3

मिर्जापुर 3 में दस एपिसोड होंगे और हर एपिसोड 45 मिनट से अधिक का होगा. ट्रेलर में कालीन भैया की वापसी दिखाई गई है.

Mirzapur 3

मिर्जापुर सीजन 3 की कहानी मुन्ना भैया की मौत और कालीन भैया के शरद के साथ मिलने पर है. गुड्डू भैया के साथ बीना त्रिपाठी मिल जाती है.

Mirzapur 3: पंचायत के ‘सचिव जी’ दिखेंगे मिर्जापुर 3 में, अली फजल ने किया बड़ा खुलासा, कहा- कालीन भैया से जुड़ी…

Mirzapur Season 3 Teaser: जंगल में भौकाल मचाने वापस लौटे कालीन भैया, इस ओटीटी पर होगी रिलीज, तारीख नोट कर लीजिए

Mirzapur 3 से लेकर Aashram 4 तक, Panchayat 3 के रिलीज के बाद इन सीरीज का फैंस कर रहे इंतजार, फटाफट देख लें पिछला सीजन

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola