Dabba Cartel Trailer: टिफिन बॉक्स में खाना या ड्रग्स? 'डब्बा कार्टेल' का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 19 Feb 2025 1:33 PM
Dabba Cartel Series
Dabba Cartel Trailer: नेटफ्लिक्स के नए शो 'डब्बा कार्टेल' का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज हो गया है. यह शो 5 महिला ड्रग माफियाओं पर आधारित है, जिसका निर्देशन हितेश भाटिया ने किया है.
Dabba Cartel Trailer: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स अपने बेहतरीन और कंटेंट्स की भरमार के लिए एक शानदार मंच है. यहां दर्शकों को हमेशा कुछ यूनिक और जबरदस्त देखने को मिलता है. इसी बीच अब नेटफ्लिक्स ने महिला ड्रग माफियाओं पर आधारित एक नए शो ‘डब्बा कार्टल’ का ऐलान किया है, जिसका ट्रेलर आज जारी कर दिया गया है. इस ट्रेलर को देखकर आपके मन में कई तरह के सवाल खड़े होंगे, लेकिन कुल मिलाकर शो के लिए आपकी एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच जाएगी. ऐसे में आइए इस शो के सभी डिटेल्स आपको विस्तार से बताते हैं.
यहां देखें ‘डब्बा कार्टेल’ का ट्रेलर:
इस दिन रिलीज होगी ‘डब्बा कार्टेल’
नेटफ्लिक्स के यह अपकमिंग शो 28 फरवरी से ओटीटी पर स्ट्रीम होगा, जिसमें शबाना आजमी, गजराज राव, ज्योतिका, निमिषा सजयान, शालिनी पांडे, अंजलि आनंद, सई ताम्हणकर, जिशु सेनगुप्ता, लिलेट दुबे और भूपेंद्र सिंह जादावत जैसे बेहतरीन कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. महिलाओं पर आधारित इस शो का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस शो का निर्देशन हितेश भाटिया ने किया है और इसे प्रोड्यूस फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने किया है.
सीरीज की कहानी क्या है?
‘डब्बा कार्टेल’ की कहानी मुंबई के ठाणे में रहने वाली 5 महिलों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आम महिलाओं की तरह टिफिन सर्विस चलाती हैं. वहीं, कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब पता चलता है कि टिफिन सर्विस की आड़ में यह महिलाएं ड्रग माफिया भी चला रही हैं. ऐसे में जब यह सच सामने आता है, तब इन महिलाओं की परेशानी बढ़ जाती है. इसकी झलक हम शो के ट्रेलर में देख सकते हैं, जो काफी दिलचस्प और रोमांचकारी है.
सीरीज की निर्माता ने क्या कहा?
इस सीरीज की निर्माता शिबानी अख्तर ने कहा, ‘डब्बा कार्टेल के साथ, हम हाउस वाइफ की यात्रा का पता लगाना चाहते थे. यह दोस्ती, धोखे और पावर की कहानी है. जो एक ऐसी दुनिया की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसका हिस्सा होने की उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी. हम दर्शकों को इस सीरीज के रोमांचकारी एक्सपीरियंस पर ले जाने का इंतजार नहीं कर सकते हैं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










