Bhool Chuk Maaf Teaser: राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ करने को हो जाएं तैयार, मैडॉक की अगली फिल्म का टीजर आउट
Bhool Chuk Maaf Box Office Day 15
Bhool Chuk Maaf Teaser: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का टीजर जारी हो गया है. इस फिल्म का निर्देशन करण शर्मा कर रहे हैं, जो 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Bhool Chuk Maaf Teaser: राजकुमार राव एक बार फिर अपने पसंदीदा कॉमेडी जॉनर के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आ रहे हैं. इस बीच उनकी किसी भी गलती के लिए ‘भूल चूक माफ’ कर दीजियेगा. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि राजकुमार ने अपनी नई कॉमेडी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का ऐलान एक टीजर के साथ कर दिया है, जिसे देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाएंगे. इसमें उनका साथ बेबी जॉन एक्ट्रेस वामिका गब्बी दे रही हैं. करण शर्मा की निर्देशित फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ऐसे में आइए फिल्म की कहानी पर एक नजर डालते हैं.
यहां देखें ‘भूल चूक माफ’ का मजेदार टीजर-
टाइम लूप में फंसे राजकुमार राव
मैडॉक ने अपनी नई फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का टीजर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है, जिसके नीचे कैप्शन में लिखा है, ‘दिन है उन्नीस या तीस? फर्क है बस उन्नीस-बीस! पर यह है क्या मसला? जानिए 10 अप्रैल को इन सिनेमा, तब तक भूल चूक माफ हो. इस टीजर की शुरुआत वामिका गब्बी और राजकुमार राव के किरदारों की शादी तय होने से होती है. शादी की तारीख परिवारों की सहमति से 30 रखी जाती है. इसके बाद फिर शादी की रस्में शुरू होती हैं, लेकिन जब हल्दी की रात गुजरती है, तब अगली सुबह फिर घरवाले हल्दी के रस्म की तयारी कर रहे होते हैं. इसपर राजकुमार राव को कुछ समझ नहीं आता है कि आखिर 29 तारीख बार-बार क्यों रिपीट हो रहा है. ऐसे में फिल्म की कहानी इसी टाइम लूप के इर्द-गिर्द घूमेगी.
इस दिन होगी रिलीज फिल्म
भूल चूक माफ 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ क्लैश करेगी. ‘भूल चुक माफ’ का निर्देशन करण शर्मा और प्रोड्यूस दिनेश विजन कर रहे हैं.
यह भी पढ़े: Sikandar Poster: आंखों में निडरता… हाथ में लोहे की रोड… सलमान खान की सिकंदर का धांसू पोस्टर आउट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







