Sikandar Poster: आंखों में निडरता… हाथ में लोहे की रोड… सलमान खान की सिकंदर का धांसू पोस्टर आउट
Sikandar Box Office Collection Day 17
Sikandar Poster: एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित और सलमान खान स्टारर सिकंदर का पहला पोस्टर मेकर्स की ओर से रिलीज कर दिया गया है. तसवीर में भाईजान का इंटेंस लुक देखने को मिल रहा है.
Sikandar Poster: एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित फिल्म सिकंदर का नया पोस्टर मेकर्स की ओर से जारी कर दिया गया है. लेटेस्ट तसवीर में सलमान खान की आंखों में निडरता देखने को मिल रही है. वहीं हाथ में भाईजान ने लोहे की रोड पकड़ रखा है. मोस्ट अवेटेड एक्शन थ्रिलर ईद 2025 के मौके पर रिलीज होगी.
सिकंदर का नया पोस्टर आउट
सिकंदर के मेकर्स ने रेड और ब्लू कलर के थीम वाले पोस्टर को एक कैप्शन के साथ शेयर कि���ा. उन्होंने लिखा, ”ईद पर सिकंदर…#साजिदनाडियाडवाला का #सिकंदर… @a.r.murugadoss की ओर से निर्देशित.” फैंस पोस्टर देखकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए. एक यूजर ने लिखा, ”वाह यह तो ब्लॉकबस्टर जाएगी… मजा आने वाला है. धमाकेदार एक्शन खूब करेगी एंटरटेन.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”एकदम फायर है भाईजान… ब्लॉकबस्टर लोडिंग.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”सिकंदर के लिए इंतजार नहीं हो रहा है… बहुत मजा आने वाला है.”
सिकंदर कब होगी रिलीज
सलमान की सिकंदर ईद 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसका निर्देशन एआर मुरुगादॉस ने किया है, जो गजनी, थुप्पाक्की, हॉलिडे: ए सोल्जर इज़ नेवर ऑफ ड्यूटी और सरकार जैसी तमिल और हिंदी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं. फिल्म में काजल अग्रवाल और रश्मिका मंदाना भी हैं. माना जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट में सलमान नए लुक में नजर आएंगे. फिल्म की कहानी को सीक्रेट रखा गया है. यह साजिद नाडियाडवाला के बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की ओर से समर्थित है.
यह भी पढ़ें- Salman Khan Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं सलमान खान, सिकंदर से बॉक्स ऑफिस पर तोड़ेंगे रिकॉर्ड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







