Instagram पर इन सेलिब्रिटीज के हैं सबसे ज्यादा फॉलोवर्स, एक वीडियो पर आते हैं मिलियन व्यूज

Instagram: आजकल सोशल मीडिया का जमाना है. लोग अपने टाइमपास के लिए इंस्टाग्राम पर वीडियो स्क्रोल करते हैं और अपने पसंदीदा स्टार्स के वीडियोज और फोटोज को लाइक करते हैं. आइये जानते हैं किस सेलिब्रिटी की सबसे ज्यादा फॉलोवर्स हैं.
Instagram: क्या आप इंस्टाग्राम के शौकीन हैं और हमेशा अपने फेवरेट स्टार्स के अपडेट लेते रहते हैं और उनकी फोटोज और वीडियोज को देखते हैं. आइये जानते हैं किस भारतीय सेलिब्रिटी के सबसे ज्यादा फॉलोवर्स हैं.

विराट कोहली
269 मिलियन फॉलोवर्स के साथ विराट कोहली पहले नंबर पर है. उनकी दुनिया दीवानी है. एक्टर की एक फोटो पर मिलियन्स में व्यूज आते हैं. क्रिकेटर होने के साथ-साथ विराट कई ऐड में भी नजर आते हैं.

प्रियंका चोपड़ा
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर 91.4 मिलियन फॉलोवर्स हैं. उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. जिसमें फैशन से लेकर दोस्ताना शामिल है.

नरेंद्र मोदी
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूरी दुनिया दीवानी है. उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. पीएम को इंस्टाग्राम पर 90.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं.
Read Also- SS Rajamouli के हैं बड़े फैन… तो उनपर बनी डॉक्यूमेंट्री को न करें मिस, इस OTT पर होगी रिलीज

श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर, जो इन-दिनों हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 90.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं. एक्ट्रेस की क्यूटनेस पर दुनिया दीवानी है. वह अपने ग्लैमरस फोटोज और रील्स को लेकर खूब लाइमलाइट बटोरती हैं.

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट के इंस्टाग्राम पर 84.8 मिलियन फॉलोवर्स है. उनकी क्यूटनेस की दुनिया दीवानी है. वह कई सुपरहिट फिल्मों में भी काम कर चुकी है. जिसमें गंगूबाई काठियावाड़ी, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, हार्ट ऑफ स्टोन जैसी मूवीज शामिल है.

कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ के इंस्टाग्राम पर 80 मिलियन फॉलोअर्स हैं. उनकी अदाओं और ग्लैमरस फोटोज की दुनिया दीवानी है. एक्ट्रेस अपने प्रोफाइल पर कई बेहतरीन रील्स भी शेयर करती हैं, जिसपर लाखों में व्यूज आते हैं.

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम पर 79.5 मिलियन फॉलोवर्स है. एक्ट्रेस इन-दिनों अपनी प्रेग्नेंसी रूमर्स को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. उनके बेबी बंप की फोटोज पर फैंस मर मिटते हैं.

नेहा कक्कड़
नेहा कक्कड़ 78.7 मिलियन फॉलोअर्स के साथ इंस्टाग्राम पर सबसे पसंद की जाने वाली सेलिब्रिटीज है. एक्ट्रेस एक बेहतरीन सिंगर एक साथ जबरदस्त डांसर भी है.

उर्वशी रौतेला
इंस्टाग्राम पर उर्वशी रौतेला के 72.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं, उनकी वीडियोज आते ही वायरल हो जाती है. फैंस उनकी हर अदाओं पर मर मिटते हैं.

जैकलीन फर्नांडीज
जैकलीन फर्नांडीज की अदाओं के क्या कहने.. हाल ही में उनका एक म्यूजिक वीडियो आया था एमी-एमी. इसपर कई रील्स बने थे. फैंस उनकी ग्लैमरस फोटोज को भी काफी पसंद करते हैं. इसलिए उनके इंस्टाग्राम पर 70.1 मिलियन फॉलोअर्स है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










