Viral Video: महाकुंभ की वायरल ‘साध्वी’ हर्षा रिछारिया ने रणवीर इलाहाबादिया को लताड़ा, कहा- संस्कार नाम की जो चीज होती है…

Harsha Richhariya angry on Ranveer Allahbadia
Viral Video: महाकुंभ की चर्चित साध्वी हर्षा रिछारिया ने रणवीर इलाहाबादिया के बयान पर नाराजगी जताई की. उन्होंने अपना एक वीडियो पोस्ट किया है और कहा कि उन्होंने माता-पिता जैसे शब्द पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है.
Viral Video: ‘बीयर बाइसेप्स’ रणवीर इलाहाबादिया हाल ही में समय रैना के शो इंडियाज गॉट लैटेंट में नजर आए थे. शो के दौराण रणवीर ने ऐसा बयान दिया, जिससे सोशल मीडिया पर हंगामा होने लगा. तीखी प्रतिक्रिया के बाद रणवीर ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा कि ये कमेंट अनुचित नही�� था. इस बीच पॉपुलर सिंगर बी प्राक ने उनके शो में जाने से मना कर दिया. साथ ही उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि ये हमारी भारतीय संस्कृति नहीं है. इसके अलावा रणवीर को कई स्टार्स ने भी लताड़ा. अब महाकुंभ की चर्चित साध्वी हर्षा रिछारिया ने एक वीडियो शेयर कर उनपर नाराजगी जताई. उन्होंने वीडियो पोस्ट कर लिखा, रणवीर द्वारा दिया गया अभद्र बयान कहीं ना कहीं उनकी विकृत मानसिकता और उनकी परवरिश पर सवाल उठाता है. और अब ये सवाल आता है की हम अपना आदर्श किसको मान रहे हैं?क्या सामने वाला व्यक्ति उस मान सम्मान के लायक है भी? इन जैसे लोग और ऐसे शोज तुरंत बंद होने चाहिए. हर हर महादेव. वीडियो में हर्षा कहती है कि, उन्होंने शो में जाकर माता-पिता जैसे शब्द पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है. परवरिश नाम की जो चीज होती है, संस्कार नाम की जो चीज होती है, उसकी उन्होंने धज्जियां उड़ा दी है. जब आप अपने बच्चों के बीच कोई बॉन्ड्री नहीं रखेंगे ना, तो यहीं हाल होगा. ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और इसपर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










