Lockdown हटने के बाद Vicky Kaushal मिलना चाहते हैं इनसे, फैंस पूछे- कहीं वह Katrina Kaif तो नहीं?

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 Apr 2020 2:51 PM

विज्ञापन

vicky kaushal ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो लॉकडाउन हटने के बाद क्या करेंगे. इस पर विक्की का जबाव सुनकर फैंस उनसे कैटरीना कैफ को लेकर उनसे सवाल पूछने लगे.

विज्ञापन

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश को पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया गया है. इस दौरान आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सितारे भी अपने घरों में कैद है. हालांकि इस दौरान सितारे लगातार अपने फैंस से किसी न किसी तरीके से जुड़े हुए है. अब अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो लॉकडाउन हटने के बाद क्या करेंगे. इस पर विक्की का जबाव सुनकर फैंस उनसे कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को लेकर उनसे सवाल पूछने लगे.

Also Read: बुखार से तप रही थीं Raveena Tandon, बताया कुछ इस तरह शूट हुआ ‘टिप टिप बरसा पानी’

दरअसल, उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान लॉकडाउन और कोरोना सहित सभी मुद्दों पर अपनी बात रखी. विक्की ने बताया कि, वो लॉकडाउन के बाद सबसे पहले मैं अपनी टीम से मिलूंगा. इसके बाद अपनी कार निकलाऊंगा और अपने सबसे प्रिय व्यक्ति से मिलने जाऊंगा.

विक्की का यह जबाव सुनकर उनके फैंस उनसे पूछने लगे की उनका प्रिय व्यक्ति कौन है. ज्यादातर ने कहा कि क्या वह कटरीना कैफ हैं, जिनसे वह सबसे पहले मिलने जाएंगे. कई लोगों ने तो यहां तक पूछा कि आखिर इस इंटरव्यू में कैटरीना कैफ क्यों नहीं हैं.

विक्की ने यह भी कहा, ‘यह प्रकृति ने आपको एक मौका दिया हैं. इसके माध्यम से आप अपने परिवार के साथ समय बिता सकते हैं. उन सभी छोटी खुशियों को मना सकते हैं. जिन्हें आप मिस करते थे, और आप हमेशा दुनिया की चूहा दौड़ में शामिल थे. अभी प्रकृति आपको वह मौका दे रही है, जो आपके बहाने को दूर कर रही है.’

गौरतलब है कि इंडस्ट्री में यह चर्चा है कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों को कई जगह एक साथ देखा गया है. हालांकि दोनों की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. लेकिन दोनों ने कभी इससे इनकार भी नहीं किया है.

फिल्मों की बात करे तो कैटरीना फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली है. फिल्म की रिलीज कोरोना वायरस के कारण रोक दी गई है. अभी तक नयी डेट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है. वहीं, विक्की कौशल के पास उधम सिंह की बायोपिक और करण जौहर की फिल्म तख्त सहित कई फिल्में है, जिनपर वह जल्द ही शूटिंग शुरू करने वाले थे.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola