बुखार से तप रही थीं Raveena Tandon, बताया कुछ इस तरह शूट हुआ 'टिप टिप बरसा पानी'

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 Apr 2020 1:53 PM

विज्ञापन

Raveena Tandon- अभिनेत्री रवीना टंडन अपने जमाने की हिट एक्ट्रेस रह चुकी है. उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी से कई हिट फिल्में दिये है.

विज्ञापन

Tip tip Barsa Pani Song: अभिनेत्री रवीना टंडन अपने जमाने की हिट एक्ट्रेस रह चुकी है. उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी से कई हिट फिल्में दिये है. उनके ऐसे डांस कई नंबर्स है जो आज भी लोगों की जुबान पर है. उन में से टिप टिप बरसा पानी’ सॉन्ग को आज तक कोई भूला नहीं पाया है. इसमें रवीना टंडन ने अपनी कातिल अदाओं से कई को अपना दिवाना बना दिया था. अब रवीना ने इस पर बड़ा खुलासा किया है.

Also Read: इस एक्टर को Kangana Ranaut ने बताया ओरिजिनल टैलेंट, तारीफ में कही ये बात

एक्ट्रेस ने बताया, ‘गाने की शूटिंग के लिए एक कंस्ट्रक्शन साइट पर चार दिन रुकना पड़ा था. वहां सब जगह पत्थर पड़े हुए थे जिनपर उन्हें डांस करना था. जो पानी रवीना के ऊपर टैंकर से डाला गया वो इतना ठंडा था कि उन्हें तेज बुखार हो गया. इसके अलावा उस दिन उन्हें पीरियड्स भी थे, जिसकी वजह से उन्हें गाना शूट करने में काफी दिक्कत भी हुई.

बता दें कि साल 1994 में रिलीज हुई ‘मोहरा’ फिल्म में ‘टिप टिप बरसा पानी’ था. इस फिल्म में रवीना के साथ अक्षय कुमार थे. इस गाने में अक्षय कुमार और रवीना टंडन की कमेस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया था.

अब इस गाने को अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में एक बार फिर रिक्रिएट किया गया है. इस बार कैटरीना कैफ की मस्ती इस गाने में देखने को मिलेगी. वहीं, सूर्यवंशी फिल्म में इस गाने को रिक्रिएट किया जाएगा. इसे लेकर रवीना अपसेट भी हैं क्योंकि उनका कहना था कि उनसे इस बारे में डिस्कस नहीं किया गया था.

इससे पहले रवीना ने कन्‍नड़ सुपरस्‍टार यश की तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि, यश काफी शानदार इंसान हैं. वे सेट पर सभी के साथ बहुत अच्‍छे से पेश आते हैं. उनके साथ शूट करना एक शानदार अनुभव था. कोरोना वायरस और लॉकडाउन होने से पहले मेरा शेड्यूल फरवरी में ही खत्म हो गया था.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ केजीएफ की शूटिंग मेरे लिए बेहद खास थी. फिल्‍म में मेरी भूमिका खास है. बस यही कह सकती हूं कि फिल्‍म में दर्शकों को भरपूर संस्‍पेंस देखने को मिलेगा. मुझे खुद पर भरोसा नहीं हो रहा है कि मैंने ऐसा किरदार निभाया. लेकिन यह अद्भुत और मजेदार भूमिका थी.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola