Vadh 2 OTT Release: एक साधारण गार्ड, एक कैदी और जेल के अंदर छुपा सच, जानिए कब और कहां देखें 'वध 2'
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 02 Apr 2026 1:51 PM
वध 2 ओटीटी रिलीज डेट, फोटो- इंस्टाग्राम
Vadh 2 OTT Release: संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म 'वध 2' अब ओटीटी पर रिलीज हो रही है. जानिए कब और कहां देखें, कहानी क्या है और फिल्म से जुड़ी पूरी डिटेल्स.
Vadh 2 OTT Release: क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘वध 2’ थिएटर में शानदार प्रदर्शन के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. अगर आप इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे, तो अब आपके पास इसे घर बैठे देखने का अच्छा मौका है. यह फिल्म 3 अप्रैल 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इसकी अनाउंसमेंट करते हुए सस्पेंस को और बढ़ा दिया है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “क्या वध में ही न्याय है? शिवपुरी जिला जेल का राज जल्दी खुलेगा.”
अब सवाल ये है कि आखिर इस बार कहानी में क्या नया मोड़ आने वाला है? आइए जानते हैं फिल्म की कहानी और बाकी जरूरी डिटेल्स.
फिल्म की कहानी क्या है?
‘वध 2’ की कहानी एक जेल के अंदर की है. इसमें शंभूनाथ नाम का एक साधारण आदमी होता है, जो जेल में गार्ड की नौकरी करता है. उसकी जिंदगी आसान नहीं है, क्योंकि उसे पैसों की दिक्कत रहती है. जेल में उसकी दोस्ती मंजू नाम की एक कैदी से हो जाती है. मंजू कई सालों से जेल में है और कहती है कि उसने कोई गलत काम नहीं किया, लेकिन फिर भी सजा काट रही है. धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे पर भरोसा करने लगते हैं.
सब कुछ ठीक चल रहा होता है, तभी जेल में एक खतरनाक कैदी केशव आता है. उसके बड़े-बड़े लोगों से संबंध होते हैं, इसलिए सब उससे डरते हैं. एक दिन वह एक नए कैदी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है. उसे बचाने के लिए मंजू गुस्से में आकर केशव को मार देती है. शंभूनाथ यह सब देख लेता है, लेकिन वह सच बताने की बजाय इसे छिपा देता है.
अब कहानी में सबसे बड़ा सवाल यह बन जाता है कि क्या मंजू ने सही किया या गलत? और शंभूनाथ का सच छिपाना ठीक है या नहीं? यही इस फिल्म का सबसे बड़ा सस्पेंस है.
स्टार कास्ट में कौन-कौन हैं?
इस फिल्म में एक बार फिर शानदार कलाकार नजर आएंगे:
- संजय मिश्रा – शंभूनाथ मिश्रा
- नीना गुप्ता – मंजू सिंह
- कुमुद मिश्रा – अधीक्षक प्रकाश सिंह
- अमित के. सिंह – इंस्पेक्टर अतीत सिंह
- शिल्पा शुक्ला – रजनी शर्मा
- योगिता बिहानी – नैना कुमारी
इन सभी कलाकारों ने अपने दमदार अभिनय से फिल्म को और भी खास बना दिया है.
क्यों देखें वध 2?
अगर आपको सस्पेंस, क्राइम और इमोशनल कहानी पसंद है, तो यह फिल्म आपके लिए परफेक्ट है. इसमें एक आम इंसान की मजबूरी, डर और साहस को बहुत ही आसान लेकिन दमदार तरीके से दिखाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










