Urvashi Rautela Leak Video: उर्वशी रौतेला का वीडियो जानबूझकर किया गया लीक या फिर है कोई पब्लिसिटी स्टंट, इंटरनेट पर छिड़ी बहस

Urvashi Rautela
Urvashi Rautela Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस क्लिप को देखने के बाद एक बहस छिड़ गई है कि ऐसे वीडियोज कैसे लीक हो जा रहे हैं या फिर ये भी कोई पब्लिसिटी स्टंट का हिस्सा है. आइये जानते हैं उर्वशी के वीडियो लीक का सच क्या है.
Urvashi Rautela Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी ग्लैमरस अदाओं से अक्सर फैंस के बीच सुर्खियां बटोरती हैं. पर्सनल हो या फिर प्रोफेशनल लाइफ, ब्यूटी क्वीन ये अच्छे से जानती हैं कि लाइमलाइट में कैसे बने रहना है. अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस क्लिप ने इंटरनेट को दो हिस्सों में बांट दिया है और नेटिजन्स सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि ये रियल वीडियो है या फिर किसी फिल्म का सीन.
उर्वशी रौतेला का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ लीक
उर्वशी रौतेला का ये वीडियो ऐसे समय में आया है, जब आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ और रश्मिका मंधाना जैसी बॉलीवुड स्टार्स के एआई-जनरेटेड डीपफेक वीडियो आए दिन वायरल हो रहे हैं. इस क्लिप को देखकर फैंस भी परेशान हो गए और चिंता जता रहे हैं कि आजकल महिलाओं की गोपनीयता को कैसे सुरक्षित रखा जाए. कुछ लोगों ने तो ऑनलाइन पोस्ट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की है.
Also Read- उर्वशी रौतेला ने किया था भ��जपुरी सिनेमा में डेब्यू, काफी वायरल हुई था उनका वीडियो
उर्वशी के वीडियो पर फैंस ने किया ये कमेंट
उर्वशी के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ”ये पक्का किसी फिल्म का सीन है, क्योंकि उर्वशी ने गले में मंगलसूत्र पहन रखा है.. साथ ही एक्ट्रेस एक लेविश लाइफ जीती हैं, तो उन्होंने अपने होम टूर में अपना हर कमरा दिखाया था. वह काफी रॉयल था.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”ये और कुछ नहीं बल्कि साफतौर पर पीआर स्टंट है… लाइमलाइट में बने रहने के लिए ऐसा कई बार किया जाता है.”
इन फिल्मों में दिखाई देंगी उर्वशी रौतेला
वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी रौतेला के पास कई बेहतरीन प्रोजेक्ट पाइपलाइन में है. एक्ट्रेस बॉबी देओल के साथ ‘कसूर’ में काम कर रही हैं. वह अक्षय कुमार के साथ ‘वेलकम 3’ और जस्सी गिल के साथ एक और फिल्म में अभिनय करने के लिए तैयार हैं. इसके अलावा, उर्वशी सनी देओल और संजय दत्त के साथ हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर ‘एक्सपेंडेबल्स’ ‘बाप’ का हिस्सा हैं. वह रणदीप हुडा के साथ ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ में भी अपनी भूमिका दोबारा निभाएंगी.
Also Read- क्या ऋषभ पंत के बाद इस फुटबॉलर की दीवानी हुई उर्वशी रौतेला, फोटोज देख फैंस बोले- ये क्या हो रहा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










