Jennifer Winget Haldi Photos: जेनिफर विंगेट ने शेयर कीं हल्दी सेरेमनी की अनसीन तस्वीरें, दोस्तों के लिए लिखा एक खास नोट

Updated:
विज्ञापन
जेनिफर की हल्दी फोटो, फोटो इंस्टाग्राम

जेनिफर की हल्दी फोटो, फोटो इंस्टाग्राम

बिजनेसमैन विलियम इश्माएल के साथ सीक्रेट वेडिंग के बाद एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने फ्रेंडशिप डे पर अपनी हल्दी सेरेमनी की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं. हरे रंग के लहंगे में खूबसूरत दिख रही जेनिफर ने करण वाही, हरलीन सेठी और सेहबान अजीम जैसे अपने खास दोस्तों के नाम एक भावुक मैसेज भी लिखा है.

विज्ञापन

Jennifer Winget Haldi Photos: एक्टर जेनिफर विंगेट ने अपने पति विलियम इश्माएल के साथ हुई हल्दी सेरेमनी की कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने अपनी शादी से पहले हुए खूबसूरत जश्न की झलक दिखाई। यूके के वेस्ट वेल्स में व्हाइट वेडिंग करने के कुछ हफ्तों बाद, जेनिफर ने फ्रेंडशिप डे के मौके पर इन यादगार पलों को फैंस के साथ शेयर किया। तस्वीरों में उनके करीबी दोस्त, जिसमें एक्टर करण वाही, हरलीन सेठी और सेहबान अजीम  भी शामिल हैं, हल्दी सेरेमनी का आनंद लेते नजर आ रहे हैं.

Jennifer Winget Haldi Photos: जेनिफर की हल्दी फोटोस 

जेनिफर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हल्दी सेरेमनी की कुछ खूबसूरत और कैंडिड तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने इस खास मौके को यादगार बनाने और पूरी तैयारी करने में मदद करने वाले अपने करीबी दोस्तों का धन्यवाद भी किया.

View on Instagram

तस्वीरों में जेनिफर हरे रंग के लहंगे में बेहद सुंदर दिख रही हैं, वहीं विलियम इश्माएल सफेद शेरवानी में नजर आए. हल्दी सेरेमनी में परिवार और करीबी दोस्तों नजर आ रहे हैं. तस्वीरों में जेनिफर दोस्तों के साथ डांस करती, परफॉर्मेंस का आनंद लेती और परिवार व दोस्तों से हल्दी लगवाते हुए कई खुशहाल पल शेयर करती दिखाई दे रही हैं.

My Haldi Wasn;t Just a Celebration, But love: मेरी हल्दी सिर्फ रस्म नहीं, बल्कि प्यार और अपनापन है- जेनिफर 

अपनी हल्दी से जुड़ी यादें शेयर करते हुए जेनिफर ने लिखा,

"मेरी हल्दी सिर्फ एक रस्म नहीं थी, बल्कि प्यार और अपनापन से भरा एक खूबसूरत दिन था. जब भी मैं इन तस्वीरों को देखती हूं. हर बार कोई नई बात नजर आती है. कहीं किसी की मुस्कान दिखती है, कहीं गले मिलने का पल, कोई हमारा हौसला बढ़ा रहा है, तो कोई यह सुनिश्चित कर रहा है कि सब कुछ अच्छे से हो. लोग अक्सर कहते हैं कि वे अच्छे दोस्तों को पाकर खुशकिस्मत हैं, लेकिन मुझे लगता है कि इस मामले में मैं सबसे ज्यादा खुशकिस्मत हूं".
View on Instagram
उन्होंने आगे लिखा, "शायद मैंने जिंदगी में कुछ अच्छा किया होगा, तभी मुझे आप जैसे दोस्त मिले. इस खास दिन को यादगार बनाने, मुझ पर इतना प्यार लुटाने, मुझे इतना हसाने कि मेरे गाल दुखने लगें और हर पल मेरा साथ देने के लिए आप सभी का दिल से धन्यवाद. फ्रेंडशिप डे पर मेरे सभी प्यारे दोस्तों को ढेर सारी शुभकामनाएं. आप सभी मेरी जिंदाई की सबसे अनमोल सौगात हैं और हमेशा रहेंगे."

Yari, Dosti and Haldi: यारी दोस्ती हल्दी के साथ खूबसूरत दिखीं जेनिफर 

तस्वीरों में जेनिफर के करीबी दोस्त करण वाही, हरलीन सेठी और सहबान अजीम भी दिखाई दिए. हरलीन ने सोशल मीडिया पर हल्दी समारोह की कुछ खास तस्वीरें और वीडियो शेयर किए. उन्होंने डांस और मस्ती भरे पलों की झलक दिखाते हुए कैप्शन में लिखा, "यारी दोस्ती हल्दी."

Jennifer Winget Intimate Wedding: जेनिफर की इंटिमेट वेडिंग

पिछले महीने जेनिफर और विलियम ने यूके के वेस्ट वेल्स में हुई अपनी निजी शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते को आधिकारिक बनाया था. जेनिफर ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरों का एक मोंटाज पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा, "...और आखिरकार हमारे सितारे मिल गए! @williamishmael."

शादी के दिन जेनिफर ने स्ट्रैपलेस सफेद गाउन और हल्का घूंघट पहना था. वहीं, विलियम क्रीम रंग की वेस्टकोट के साथ नेवी ब्लू सूट में नजर आए. दोनों ने अपनी शादी के कुछ खूबसूरत और यादगार पलों का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें परिवार और करीबी दोस्तों के साथ उनके प्राइवेट सेलिब्रेशन की झलक देखने को मिली.

जेनिफर ने अपने दोस्तों के लिए एक भावुक संदेश भी लिखा. उन्होंने कहा,

"शायद मैंने जिंदगी में कुछ बहुत अच्छा किया होगा, तभी मुझे आप जैसे दोस्त मिले. इस दिन को इतना खास बनाने, मुझ पर इतना प्यार लुटाने, मुझे दिल खोलकर हंसाने और हमेशा यह एहसास दिलाने के लिए कि मुश्किल समय में साथ देने वाले लोग ही ज़िंदगी का सबसे बड़ा तोहफा होते हैं, आप सभी का दिल से धन्यवाद. मेरे सबसे प्यारे दोस्तों को फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं। आप मेरी ज़िंदगी के सबसे बड़े आशीर्वादों में से एक हैं और हमेशा रहेंगे."

Who is William Ismail: विलियम इश्माएल  कौन हैं ?

विलियम इश्माएल सिंगापुर में रहने वाले एक बिजनेसमैन हैं. फिलहाल वह MHC डिजिटल ग्रुप में बिजनेस डेवलपमेंट और ट्रेडिंग के डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्होंने यॉर्क यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स और फाइनेंस की पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने UBS इन्वेस्टमेंट बैंक से अपने करियर की शुरुआत की. अपने पेशेवर सफर के दौरान उन्होंने फाइनेंस, विदेशी मुद्रा (फॉरेन एक्सचेंज), ट्रेडिंग और बिजनेस डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में अच्छा अनुभव हासिल किया है.

यह भी पढ़ें: Jennifer Winget की शादी की अनदेखी तस्वीरें आईं सामने, विदेशी पति संग दिखे रोमांटिक पल


विज्ञापन
Asha Kumari

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola