₹370 बिरयानी विवाद के बाद पहली बार स्टेज पर लौटे प्रणित मोरे, इमोशनल होकर बोले- क्या लोग मुझे अपनाएंगे

Updated:
विज्ञापन
प्रणित मोरे, फोटो- इंस्टाग्राम

प्रणित मोरे, फोटो- इंस्टाग्राम

₹370 बिरयानी विवाद के बाद प्रणित मोरे ने अपने पहले लाइव शो में फैंस के सामने अपनी भावनाएं शेयर कीं. उन्होंने बताया कि कॉन्ट्रोवर्सी के बाद उन्हें डर था कि लोग उन्हें स्वीकार करेंगे या नहीं, लेकिन दर्शकों के प्यार और सपोर्ट ने उनका आत्मविश्वास वापस लौटा दिया.

विज्ञापन

₹370 बिरयानी विवाद के बाद कॉमेडियन प्रणित मोरे ने अपना पहला लाइव शो किया, जहां वह स्टेज पर काफी इमोशनल नजर आए. उन्होंने स्वीकार किया कि परफॉर्मेंस से पहले उनके मन में यही डर था कि विवाद के बाद क्या दर्शक उन्हें पहले जैसा प्यार और अपनापन देंगे. इस शो का एक लीक वीडियो, जो कथित तौर पर 14 जून 2026 को जॉर्जिया में रिकॉर्ड किया गया था, अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

₹370 बिरयानी विवाद के बाद पहले लाइव शो से पहले सताने लगा था प्रणित मोरे को ये डर

दर्शकों से बातचीत के दौरान प्रणित मोरे ने बताया कि कॉन्ट्रोवर्सी के बाद पहली बार स्टेज पर जाने से पहले वह काफी नर्वस थे. उन्होंने कहा, "जब मैं स्टेज पर आया तो मेरे मन में यही चल रहा था कि क्या लोग मुझे अब भी अपनाएंगे, लेकिन आप सभी ने जिस तरह मेरा साथ दिया, उससे मुझे बहुत अच्छा लगा. जो कुछ भी हुआ, उसके बाद भी आपने इतना प्यार और सपोर्ट दिया, इसके लिए दिल से शुक्रिया."

प्रणित ने क्यों शुरू की थी स्टैंड-अप कॉमेडी

प्रणित ने आगे कहा कि उन्होंने स्टैंड-अप कॉमेडी की शुरुआत कभी पैसे या पॉपुलैरिटी के लिए नहीं की थी. कॉमेडियन ने आगे कहा, "इतना सब कुछ होने के बाद भी मैं बस यही कहना चाहता हूं कि मैंने स्टैंड-अप की शुरुआत कभी पैसे कमाने या फेमस होने के लिए नहीं की थी. अपनी नौकरी छोड़ने के बाद मैंने कॉमेडी इसलिए चुनी, क्योंकि इससे मुझे खुशी मिलती थी. मेरी हमेशा यही कोशिश रही कि मेरी वजह से दूसरे लोगों के चेहरे पर भी मुस्कान आए, लेकिन जब ऐसा नहीं हो पाता, तो जाहिर है दिल को ठेस पहुंचती है."

प्रणित को मम्मी से मिली थी ये सलाह

उन्होंने यह भी बताया कि पूरे विवाद के दौरान उनकी मां की एक सलाह ने उन्हें सबसे ज्यादा हिम्मत दी. प्रणित ने कहा, "मम्मी ने मुझसे सिर्फ इतना कहा कि तुमसे गलती हुई, तुमने माफी भी मांग ली. अब लोग तुम्हें तुम्हारे व्यवहार से पहचानेंगे. मैंने उनसे पूछा कि अगर फिर भी लोगों ने मुझे स्वीकार नहीं किया तो? इस पर मम्मी ने कहा कि गलती हर इंसान से होती है, ऐसा कोई नहीं जिसने कभी गलती न की हो. बस आगे अपने काम और व्यवहार से खुद को साबित करो."

View on Instagram

प्रणित ने फैंस को कहा शुक्रिया

शो खत्म होने से पहले प्रणित मोरे एक बार फिर इमोशनल हो गए और उन्होंने दर्शकों का दिल से आभार जताया. उन्होंने कहा, "मुझे दोबारा मौका देने और इतना प्यार देने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद. मैंने अपने करियर में कई लाइव शो किए हैं, लेकिन यह शो और यहां मौजूद आप सभी लोग हमेशा मेरी यादों का हिस्सा रहेंगे."

₹370 बिरयानी विवाद क्या था

जून 2026 में प्रणित मोरे का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद ₹370 बिरयानी विवाद शुरू हो गया. वीडियो में एक दर्शक ने डेट पर ₹370 की चिकन बिरयानी का खर्च करने के बदले शारीरिक संपर्क का अधिकार होने जैसी आपत्तिजनक बात कही थी. इस टिप्पणी पर स्टेज पर कोई सख्त प्रतिक्रिया न देने को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रणित की जमकर आलोचना की. मामला बढ़ने के बाद कई दिनों तक उन्हें ट्रोलिंग, मीम्स और ऑनलाइन बहस का सामना करना पड़ा.

ये भी पढ़ें: ‘370 की बिरयानी विवाद’ से ज्यादा चौंकाने वाली है प्रणीत मोरे की नेटवर्थ, जानकर रह जाएंगे दंग


विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola