Video : E20 पेट्रोल पर आर-पार के मूड में केजरीवाल, PM को सौंपेंगे लाखों लोगों की मांग

Updated:
विज्ञापन
Featured Image

अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक

Video : E20 पेट्रोल के मुद्दे पर दिल्ली की सियासत एक बार फिर गरमाने वाली है. आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और अन्य नेता मंगलवार (4 अगस्त) को प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च करेंगे.

विज्ञापन

Video : अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ दिन पहले हमने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए E20 पेट्रोल नीति के खिलाफ ऑनलाइन याचिका (लोगों की मांग वाला पत्र) का कार्यक्रम शुरू किया था. उन्होंने दावा किया कि इस याचिका पर करीब 2 लाख 33 हजार से ज्यादा लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं. केजरीवाल ने बताया कि मंगलवार दोपहर 12 बजे वह 100 लोगों के साथ प्रधानमंत्री आवास की ओर जाएंगे. यह याचिका वह खुद प्रधानमंत्री को सौंपना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि वह बताना चाहते हैं कि उनके मुताबिक इथेनॉल नीति में क्या कमियां हैं और इस पर चर्चा होनी चाहिए.

केजरीवाल ने E20 पेट्रोल नीति को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की चिंता के बजाय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में फैसले ले रही है. केजरीवाल ने कहा कि E20 से लोग पहले ही परेशान हैं, फिर भी अगले पांच साल में 20 अरब डॉलर का इथेनॉल खरीदने की तैयारी है.

रुचिका सिंह मामले पर केजरीवाल क्या बोले?

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने रुचिका सिंह मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री बच्चों को माफ करने की बात करते हैं, वहीं दूसरी तरफ रुचिका सिंह जैसी बच्ची को टूटकर पूरे देश के सामने माफी मांगने के लिए मजबूर होना पड़ा. केजरीवाल ने सवाल उठाया कि क्या इस तरह का व्यवहार एक प्रधानमंत्री को शोभा देता है.


विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola