बलिया में हरिकीर्तन से लौट रहे बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, मौत के बाद गांव में तनाव

सांकेतिक तस्वीर
UP News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में हरिकीर्तन से घर लौट रहे एक बुजुर्ग की पड़ोसी द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस वारदात से पूरे गांव में आक्रोश है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
UP News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में हरिकीर्तन से घर लौट रहे एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस वारदात से दुबहड़ थाना क्षेत्र के नगवां गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है. परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी ने किसी विवाद के चलते बुजुर्ग पर हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
हरिकीर्तन से लौटते समय हुआ हमला
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग रात में हरिकीर्तन में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान रास्ते में विवाद हो गया. आरोप है कि पड़ोसी ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप
घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. उन्होंने पड़ोसी पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गए.
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. आरोपी की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है.
यह भी पढ़ें: कसमंडी कलां में बढ़ा तनाव, विवादित ढांचे पर जल चढ़ाने को अड़े लाखन आर्मी के कार्यकर्ता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राधेश्याम कुशवाहा
राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










