JPSC Scam: पलामू में CID की रेड, JPSC से नियुक्त शिक्षक संतोष सिंह और पारा शिक्षक के दस्तावेज जब्त

Updated:
विज्ञापन
इस मकान पर चली है छापेमारी

इस मकान पर चली है छापेमारी

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में हुई धांधली के मामले में CID और पलामू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. नौडीहा बाजार प्रखंड के गुलाबझरी गांव में JPSC से नियुक्त शिक्षक संतोष सिंह के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई.

विज्ञापन

पलामू : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में हुई धांधली की जांच कर रही सीआईडी और पलामू पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार की अहले सुबह पलामू जिले में बड़ी कार्रवाई की है. CID की टीम ने नौडीहा बाजार प्रखंड के गुलाबझरी गांव में सुबह 3:00 बजे से 6:00 बजे तक करीब तीन घंटे तक ताबतोड़ छापेमारी अभियान चलाया.

JPSC से नियुक्त शिक्षक संतोष सिंह के ठिकानों पर दबिश

छापेमारी की यह कार्रवाई गुलाबझरी प्लस टू विद्यालय में कार्यरत शिक्षक संतोष कुमार सिंह के ठिकानों पर हुई है. संतोष सिंह को JPSC के जरिए शिक्षक के पद पर नियुक्ति मिली थी. परिजनों के मुताबिक, संतोष सिंह चार दिन पहले घर से 'घूमने जाने' की बात कहकर निकला था और तब से बाहर है. इसके अलावा सीआईडी की टीम ने नौडीहा बाजार स्थित पैतृक घर के अलावा मेदिनीनगर के बीएन कॉलेज रोड स्थित संतोष सिंह के मकान में भी एक साथ रेड मारी है.

ये भी पढ़ें: शहर की सड़कों और बस्तियों की बदलेगी पहचान, आपराधिक छवि वालों के नाम पर नहीं होंगी सड़कें

पारा शिक्षक और रविशंकर के घर की भी तलाशी

संतोष सिंह के अलावा सीआईडी ने मेदिनीनगर के पांकी रोड स्थित बारालोटा में रहने वाले रविशंकर कुमार के घर पर भी छापेमारी की. नौडीहा बाजार और मेदिनीनगर में हुई इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान सीआईडी (CID) और पलामू पुलिस के हाथ कई महत्वपूर्ण कागजात लगे हैं. पुलिस ने मौके से एक सरकारी शिक्षक (संतोष सिंह) और एक पारा शिक्षक से जुड़े कई संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है. माना जा रहा है कि JPSC परीक्षा में हुई सेटिंग और OMR हेराफेरी के तार इन शिक्षकों से भी जुड़े हो सकते हैं.

20 से अधिक ठिकानों पड़ी है रेड

झारखंड सीआईडी की टीम ने राज्य भर के 20 से अधिक ठिकानों पर रेड मारी है. जांच एजेंसी को उम्मीद है कि इस व्यापक सर्च ऑपरेशन के दौरान परीक्षा में गड़बड़ी, पैसो के लेन-देन और OMR सेटिंग से जुड़े कई डिजिटल व कागजी अहम सुराग हाथ लगेंगे. जांच एजेंसी ने इस मामले में उप परीक्षा नियंत्रक समेत कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी की है. दूसरी तरफ इस मामले में पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से भी लगातार पूछताछ जारी है.

ये भी पढ़ें: श्रावणी मेला : सावन में कांवड़ियों को राहत, इस स्टेशन पर रुकेंगी 24 ट्रेनें


विज्ञापन
Chandrasekhar Singh

लेखक के बारे में

By Chandrasekhar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola