मेदिनीनगर: सुदना में धूमधाम से मनेगा दुर्गा पूजा महोत्सव, शांति विकास संघ की नई कमेटी गठित; संजय गुप्ता बने अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मेदिनीनगर के सुदना अघोर आश्रम रोड स्थित देवी मंदिर में शांति विकास संघ की बैठक हुई. आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य रूप से मनाने पर सदस्यों ने सहमति जताई. बैठक में पूजा समिति का भी गठन किया गया.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. नगर निगम क्षेत्र के सुदना अघोर आश्रम रोड स्थित देवी मंदिर में शांति विकास संघ की बैठक आयोजित की गई. बैठक में आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव के आयोजन को लेकर कई बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया. सदस्यों ने तय किया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा.

विज्ञापन

आकर्षक पंडाल का निर्माण

पूजा के दौरान आकर्षक पंडाल का निर्माण कराया जाएगा. इसके साथ ही मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित करने और पूरे परिसर में विद्युत सजावट करने का निर्णय लिया गया. विधि-विधान के साथ माता रानी की पूजा-अर्चना की जाएगी. महोत्सव को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए बैठक में पूजा समिति का गठन भी किया गया.

सर्वसम्मति से संजय गुप्ता बने संघ का अध्यक्ष

सर्वसम्मति से संजय गुप्ता को संघ का अध्यक्ष, सुनील राम को उपाध्यक्ष, प्रकाश कुमार को सचिव, अशोक सिंह को सह सचिव, प्रमोद गुप्ता को कोषाध्यक्ष और विनोद कुमार को उप कोषाध्यक्ष चुना गया. संयोजक मंडल में बबलू तिवारी, संदीप पांडेय, मनोज राम, बसंत दुबे, अनुज, अवधेश, अमन और नन्दलाल पासवान को शामिल किया गया. वहीं संरक्षक मंडल में पूर्व मुखिया सत्येंद्र तिवारी, विजय तिवारी, अमृतेश्वर सिंह, बबलू उपाध्याय, धनंजय पांडेय, बिल्लू तिवारी, राघव ठाकुर, सुशील सिंह, सुधीर, राजकिशोर, गोरख ठाकुर, राजेश गुप्ता और सत्येंद्र ठाकुर को शामिल किया गया.

पूजा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग के साथ काम

इसके अलावा किशोर सिन्हा, छोटेलाल गुप्ता, श्रवण गुप्ता, पीटर सिंह, विनोद सिंह, मनोज पासवान, सुरेश राम, राकेश, मनीष, रवि, राजन, विनोद मिस्त्री और धीरेंद्र विश्वकर्मा समेत कई लोगों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया. बैठक में सदस्यों ने दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, आयोजन की व्यवस्था और पूजा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग के साथ काम करने पर जोर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola