Alliance Reality Show: भाई सोहेल से मिलने पहुंचे सलमान खान, कहा 'रितेश देशमुख की नौकरी खतरे में है'

अलायन्स शो में सलमान ने ली रितेश पर चुटकी, फोटो इंस्टाग्राम
रियलिटी शो 'अलायंस' के नए प्रोमो में सलमान खान अपने भाई सोहेल खान से मिलने पहुंचे. शो के दौरान सलमान ने रितेश देशमुख की नौकरी खतरे में होने की बात कहकर माहौल मजेदार बना दिया.
Alliance Salman and Riteish Deshmukh: अमेजन प्राइम के रियलिटी शो 'अलायन्स' में सलमान खान अपने भाई सोहेल खान से मिलने पहुंचे. शो के नए प्रोमो में दोनों भाई मजेदार अंदाज में बातचीत करते हुए दिखाई दिए. बातचीत के दौरान सलमान खान ने अपने करीबी दोस्त रितेश देशमुख को लेकर मजाकिया टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि 'लॉक अप' के होस्ट के तौर पर रितेश की नौकरी खतरे में पड़ सकती है. हालांकि, सलमान ने यह बात किस संदर्भ में कही, इसका कहीं कोई जिक्र नहीं हुआ है.
What Salman Khan Said: क्या कहा सलमान ने?
प्रोमो में सोहेल, सलमान से कहते हैं, "आज मेरा दिमाग खराब हो गया था." उनका इशारा उस घटना की ओर था, जब उन्होंने गुस्से में स्टोररूम के दरवाजे पर लात और मुक्के मारे थे. इसके बाद सलमान प्रतियोगियों से पूछते हैं कि क्या वे सोहेल को ज्यादा तनाव दे रहे हैं. एक अन्य क्लिप में सलमान फिर मजाक करते हुए कहते हैं,
"मुझे लगता है रितेश देशमुख की नौकरी खतरे में है."
सलमान खान और रितेश देशमुख अच्छे दोस्त हैं. रितेश की पहली निर्देशित फिल्म राजा शिवाजी में भी सलमान ने उनके कहने पर काम किया था.
">Salman : I think ritesh deshmukh ki naukari khatre mein lagrahi hain😭😭😭😭😭😭😭
— SJ🍉 (@soojikahalwa) August 2, 2026
Somebody tell me why did he say this ?
Ritesh toh lockupp ka host hain na!! #Alliance #SalmanKhan #SohailKhan #Lockupp2 pic.twitter.com/XS5SnBmQOt
Sohail is Not Well After His Ex Wife Left: एक्स-वाइफ के बाहर जाने के बाद सोहैल की तबियत खराब
'अलायंस' में सोहेल खान के लिए यह हफ्ता आसान नहीं रहा. पहले उनकी एक्स-वाइफ सीमा सजदेह शो से बाहर हो गईं. इसके बाद सोहेल की तबीयत खराब हो गई, जिसकी वजह से वह एक टास्क में हिस्सा नहीं ले सके. बाद में उन्हें एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट किया गया, लेकिन वह इस राउंड से सुरक्षित निकल गए.
Sima Sajdeh Interview: तलाक के बाद रिश्ते पर सीमा ने की बात
शो से बाहर आने के बाद सीमा सजदेह ने एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान सोहेल खान के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की. सीमा ने कहा,
"हम दो प्यारे बेटों के माता-पिता हैं. हमारे तलाक को चार साल हो चुके हैं. हमने साथ में बहुत कुछ देखा है. बच्चों की परवरिश की बात हो तो हम आज भी एक बेहतरीन टीम की तरह काम करते हैं. पहले हम पति-पत्नी के तौर पर अच्छे दोस्त थे, लेकिन अब हमारी दोस्ती पहले से भी ज्यादा मजबूत है."
सोहेल के बारे में बात करते हुए सीमा ने कहा,
"सोहेल बहुत इमोशनल इंसान हैं. मुझे लगता है कि बंद माहौल में रहने की वजह से वह और भी भावुक हो गए. लेकिन बच्चों की जिम्मेदारी निभाने में हम दोनों हमेशा साथ रहते हैं. हम अच्छी तरह को-पेरेंटिंग कर रहे हैं और आज भी अच्छे दोस्त हैं.”
सोहेल खान और सीमा सजदेह ने साल 1998 में घर से भागकर शादी की थी. उनके दो बेटे हैं, निर्वाण खान और योहान खान. शादी के 24 साल बाद, साल 2022 में दोनों ने तलाक ले लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










