राजनंदिनी का सच बना आर्य-अनु के रिश्ते का दुश्मन, क्या टूटने वाला है इनका प्यार?

तुम से तुम तक
Tumm Se Tumm Tak: सीरियल ‘तुम से तुम तक में इन दिनों कहानी में नया मोड़ देखने को मिल रहा है. अनु के मन में राजनंदिनी को लेकर बहुत तरह के सवाल चल रहे हैं. दूसरी तरफ आर्या के भी उड़े हुए हैं होश.
Tumm Se Tumm Tak: टीवी शो ‘तुम से तुम तक’ के लेटेस्ट एपिसोड में अनु अब आर्य के अतीत को सच के बेहद करीब पहुंच गई है. राजीव का लेटर पढ़ने के बाद से ही उसके मन में राजनंदिनी के लेकर कई शक पैदा हो गए हैं. वह गायत्री के पास जाकर सीधे सवाल करती है कि आखिर राजनंदिनी कौन थी लेकिन वहां आर्य अचानक आ जाता है. आइए आपको बताते हैं आगे की कहानी.
ऐन मौके पर पहुंचा आर्य
जैसे ही गायत्री जवाब देने वाली होती है, आर्य वहां आ जाता है. उसे देखकर अनु घबरा जाती है और बिना कुछ कहे वहां से भाग जाती है. आर्य को जब गायत्री बताती है कि अनु राजनंदिनी के बारे में पूछ रही थी, तो आर्य हैरान हो जाता है और उसे अपने अतीत का डर सताने लगता है. वह समझ जाता है कि अब सच को छिपाना मुश्किल होगा.
जालंधर का डर आर्य के मन में
आर्य अपने खास दोस्त झेंडे से बात करता है. झेंडे उसे चेतावनी देता है कि उसका अतीत एक बम की तरह है जो कभी भी फट सकता है. झेंडे कहता है कि तुम्हारी मजबूरी यह है कि तुम अनु को कुछ बता नहीं सकते हो, लेकिन जालंधर तो बता सकता है ना. अब आर्य के लिए सबसे बड़ा खतरा जालंधर है, जो अनु को सच बताकर उनका रिश्ता तोड़ना चाहता है. आर्य अनु को खोने से डरता है, इसलिए वह सच बताने की हिम्मत नहीं कर पा रहा.
क्या होगा आगे?
अब कहानी इस मोड़ पर है कि या तो आर्या खुद अनु को सब सच बता देगा या फिर जालंधर बाजी मारकर उनके बीच की कड़वाहट को और बढ़ा देगा. आने वाले एपिसोड में देखना होगा कि अनु और आर्या का प्यार जीतता है या उनका छिपा हुआ अतीत.
यह भी पढ़ें: आशा भोसले का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल, जानें क्या लिखा था उन्होंने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनुष्का सिंह
अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










