Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Day 1: कार्तिक की फिल्म ओपनिंग डे पर नहीं तोड़ सकी ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड, फिर भी झटके में इन मूवीज को छोड़ा पीछे
Published by : Divya Keshri Updated At : 25 Dec 2025 3:43 PM
फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का डे 1 कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Collection Day 1: फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन ठीक ठाक रहा. ओपनिंग डे पर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की मूवी ने कितना कलेक्शन किया, इसके बारे में जानिए.
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Collection Day 1: रोमांटिक कॉमेडी ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ क्रिसमस के मौके पर आज रिलीज हो गई है. कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म पहले दिन कितने करोड़ की कमाई करेगी, इसकी जानकारी सामने आ गई है. ‘धुरंधर’ की लहर में फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर टिकने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. फिल्म में जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता भी हैं. आइए आपको ओपनिंग डे का कलेक्शन बताते हैं. साथ ही इसने किन फिल्मों का रिकॉर्ड पहले दिन तोड़ा, इस बारे में बताते हैं.
‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ ओपनिंग डे पर इतने करोड़ की करेगी कमाई
रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ‘धुरंधर’ ने पहले दिन 28 करोड़ रुपये का दमदार कलेक्शन किया था. हालांकि ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी‘ की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट थोड़ी अच्छी नहीं है. इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, एडवांस बुकिंग से फिल्म ने ब्लॉक सीटों को मिलाकर 5.81 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. जबकि अभी सैकनिल्क की आज की रिपोर्ट के अनुसार, ओपनिंग डे पर अभी तक फिल्म ने 3.06 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिलहाल ये आंकड़े सुबह के है और रात के शोज के बाद फाइनल नंबर्स आएंगे.
ओपनिंग डे पर कार्तिक आर्यन की फिल्म ने इन मूवीज को छोड़ा पीछे
- मिराई (हिंदी) -1.75 करोड़ रुपये
- महावतार नरसिम्हा- 1.86 करोड़ रुपये
- द बंगाल फाइल्स- 1.85 करोड़ रुपये
- निकिता रॉय- 22 लाख रुपये
- आंखों की गुस्ताखियां- 35 लाख रुपये
- मेरे हसबैंड की बीवी- 1.75 लाख रुपये
- लवयापा- 1.25 करोड़ रुपये
- आजाद- 1.50 करोड़ रुपये
- फतेह- 2.61 करोड़ रुपये
- क्रेजी- 80 लाख रुपये
- केसरी वीर- 25 लाख रुपये
- कंपकंपी- 26 लाख रुपये
- द भूतनी- 1.19 करोड़ रुपये
- फुले- 15 लाख रुपये
- ग्राउंड जीरो- 1.20 करोड़ रुपये
- क्रेजी- 1.10 करोड़ रुपये
- सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव- 50 लाख रुपये
यह भी पढ़ें- Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri X Review: कार्तिक-अनन्या की फिल्म रिलीज होते ही X पर छाई, जानें पास हुई या फेल?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










