TRP Report: महाशिवरात्रि पर सीरियल शिव शक्ति - तप त्याग तांडव पर बरसी भोले बाबा की कृपा, देखें टॉप 10 शोज की लिस्ट
TRP Report: 2024 के 9वें हफ्ते का बार्क ने टीआरपी रेटिंग जारी कर दी है. इस बार टॉप 10 में अनुपमा के साथ- साथ शिव शक्ति: तप त्याग तांडव, तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने अपनी जगह बनाई है. आपको पूरी लिस्ट बताते है.

हमेशा की तरह रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा टीआरपी लिस्ट में सबसे आगे है. अनुपमा का दबदबा कायम है. सीरियल को 2.6 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं.

शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा स्टारर ‘गुम है किसी के प्यार में’ इस बार भी दूसरे नंबर पर है. शो को 2.4 मिलियन इंप्रेशन मिले है. सीरियल में ईशान और सवी की शादी हो गई है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है एक बार फिर से तीसरे नंबर पर है. अरमान और अभीरा की अब दोस्ती हो गई है और उनके बीच नजदीकियां बढ़ रही है. शो को 2.3 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं.

हिबा नवाब और क्रुशाल आहूजा स्टारर झनक लगातार टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है. शो को 2.3 रेटिंग भी मिली है.

हिमांशी पाराशर और विजयेंद्र कुमेरिया स्टारर तेरी मेरी डोरियां चौथे स्थान पर है. सीरियल को 1.9 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं. शो में दिखाया जा रहा है कि सीरत ने अंगद को किडनैप कर लिया है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा 15 सालों से टीवी पर चला आ रहा है. सीरियल अभी तक दर्शकों के बीच लोकप्रिय है. टीआरपी लिस्ट में ये छठे नंबर पर है और इसे 1.8 रेटिंग मिली है.

पंड्या स्टोर में प्रियांशी यादव हैं और शो की कहानी काफी चर्चा में है। शो को 1.8 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं. यह शो काफी समय से टॉप फाइव में शामिल है.

इमली में केतन राव की फिर से एंट्री हुई है और इस वजह से ये सुर्खियों में बना हुआ है. सीरियल को 1.7 रेटिंग मिली है. इमली और सूर्या की कहानी जानने के लिए दर्शक उत्सुक है.

मोहित मलिक और सयाली सालुंखे स्टारर बातें कुछ अनकही सी जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है. ऑफ-एयर की खबरों के बाद शो की टीआरपी बढ़ गई है और इसे 1.7 रेटिंग मिली है.

महाशिवरात्रि पर सीरियल शिव शक्ति: तप त्याग तांडव पर भोले बाबा की कृपा बरसी है. शो इस बार टॉप 10 शोज की लिस्ट में शामिल है. इसे 1.7 मिलियन इंप्रेशन भी मिले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










