Anupama: श्रुति से शादी के लिए अनुज भरेगा हामी! अनुपमा का टूटेगा दिल, शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

anupama

Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज, अनुपमा और छोटी अनु के साथ पुराने अच्छे दिनों को याद करेगा. वह इस बात को लेकर दुविधा में है कि उसकी जिंदगी कैसे पटरी पर लौटेगी.

विज्ञापन

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना-स्टारर शो अनुपमा हर बार दर्शकों को इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ता. सीरियल में खूब सारे टर्न आ रहे हैं, जो लोगों को पसंद आ रहा. सीरियल में एक तरफ अनुज और श्रुति की कहानी दिखाई जा रही है. दूसरी तरफ अनुपमा और यशदीप की स्टोरी चल रही है. लेटेस्ट प्रोमो सामने आया था, जिसमें अनुपमा की हाथों में हथकड़ी लगी दिखी थी. अब कहानी काफी ज्यादा रोमांचक और दिलचस्प होने जा रही है.


अनुज को वीडियो कॉल करेगी श्रुति
अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज, अनुपमा और छोटी अनु के साथ पुराने अच्छे दिनों को याद करेगा. वह इस बात को लेकर दुविधा में है कि उसकी जिंदगी कैसे पटरी पर लौटेगी. वह जानता है कि वह अनु और आध्या दोनों के बिना नहीं रह सकता. श्रुति अपने माता-पिता के अंतिम संस्कार के लिए आध्या के साथ भारत गई है. आध्या ने वहां से वीडियो कॉल करके अनुज को काम खत्म करके जल्द से जल्द आने के लिए कहा था. श्रुति, अनुज को वीडियो कॉल करती है और बताती है कि उसके माता-पिता ने शादी की तैयारी की थी.


अनुज को शादी करने के लिए श्रुति करेगी ब्लैकमेल
वीडियो कॉल पर श्रुति, अनुज से बात करते हुए रोने लगती है और इमोशनली उसे शादी करने के लिए ब्लैकमेल करती है. वो कहती है कि उसका इस दुनिया में कोई नहीं है. उसे रोते देख अनुज काफी दुखी हो जाता है. वहीं, दूसरी तरफ अमेरिका में वनराज और बा पहुंच गए है. अनुपमा और यशदीप को साथ देखकर वनराज उसे ताना देता है और अनुपमा अपने जवाब से उसका मुंह बंद कर देती है. फिर अनुपमा बा से पाखी के बारे में पूछती है. उसे पाखी की बहुत याद आती है.

Anupama: प्लेन क्रैश में इस दो शख्स की हुई मौत, अनुज, अनुपमा को छोड़ थामेगा श्रुति का हाथ

टीटू ने डिंपी को बताया पाखी का प्लान
टीटू और डिंपी एक-दूसरे से मिलते है. टीटू उसे पाखी के खतरनाक प्लान के बारे में बताता है और वॉर्न करता है. अधिक बताता है कि एक बार पाखी ने नशे की हालत में लगभग ईशानी को फर्श पर गिरा दिया था. जिस पर उसने अपना हाथ उठाया, लेकिन उसे कभी नहीं मारा. वहीं, कहा जा रहा है कि बा और वनराज के बाद टीटू भी अमेरिका जाएगा. टीटू डिंपी से प्यार करता है और अनुपमा के साथ उसका बहुत अच्छा रिश्ता है. डिंपी और टीटू के रिश्ते के खिलाफ वनराज है और वो नहीं चाहता कि टीटू से डिंपी की नजदीकी बढ़े.

Anupama: एक बार फिर अनुपमा का जीना दूभर करेगी गुरु मां, अनुज करेगा शराब पीकर तमाशा! आएंगे शो में बड़े ट्विस्ट

अनुज से फिर से शादी होगी अनुपमा की
रूपाली गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो में रूपाली वड़ा पाव के प्रति अपने प्यार का इजहार कर रही हैं. हालांकि वीडियो काफी मजेदार है, लेकिन जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वह है रूपाली का लुक. वीडियो में रूपाली को अनुपमा की पुरानी साड़ी पहने देखा जा सकता है, जिसे वह तब पहनती थी जब उसकी अनुज से शादी हुई थी. इसके अलावा रूपाली को सिन्दूर लगाए देखा गया है. ये दो बातें इस बात का बड़ा संकेत देती हैं कि रूपाली का किरदार अनुपमा के आने वाले एपिसोड में शादी कर सकता है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola