ePaper

Anupama: प्लेन क्रैश में इस दो शख्स की हुई मौत, अनुज, अनुपमा को छोड़ थामेगा श्रुति का हाथ

Updated at : 02 Mar 2024 10:08 AM (IST)
विज्ञापन
anupama

anupama

Anupama: प्लेन क्रैश में इस दो शख्स की हुई मौत, अनुज, अनुपमा को छोड़ थामेगा श्रुति का हाथअनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि परी को अनुपमा रेस्तरां लेकर आ जाती है. अनुपमा बताती है कि किंजल घर पर नहीं है, इसलिए वह उसे रेस्तरां में ले जाती है.

विज्ञापन

Anupama: अनुपमा टीवी सीरियल अपने आगे किसी और शो को टिकने नहीं देता. टीआरपी लिस्ट में हर बार अनुपमा नंबर एक पर होता है. शो में दिखाया जा रहा है कि तोशू, अनुपमा और यशदीप को देखकर उनपर कमेंट करता है. अनुज उसकी बात सुनकर उसे डांटता है. दूसरी तरफ अनुपमा, परी से मिलती है और उसके साथ मिलकर डांस के लिए घुंघरू बनाती है. किंजल, अनुपमा की तारीफ करती है. वहीं, अनुज, अनुपमा को फोन कर बात करता है. आने वाले एपिसोड में बहुत बड़ा टर्न आने वाला है.


अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड
अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि परी को अनुपमा रेस्तरां लेकर आ जाती है. अनुपमा बताती है कि किंजल घर पर नहीं है, इसलिए वह उसे रेस्तरां में ले जाती है. अनुपमा, यशदीप को अपने डांस क्लास के बारे में बताती है. तभी वहां श्रुति आ जाती है और यशदीप उन्हें बात करने के लिए अकेले छोड़ देते है. अनुपमा श्रुति से शादी की तारीख के बारे में पूछती है. श्रुति कहती है कि उसकी शादी होगी या टल जाएगी, उसे नहीं पता. वो अनुपमा को बताती है कि उसके माता-पिता शादी की तारीख तय करने के लिए यहां आ रहे हैं.


श्रुति के माता-पिता की मौत
श्रुति की बात सुनकर अनुपमा उसे सबकुछ वक्त पर छोड़ने के लिए कहती है. श्रुति को अनुज का फोन आता है और वो उसे नहीं उठाती. अनुज दौड़कर श्रुति के पास आता है और बताता है कि उसके माता-पिता प्लेन क्रैश में मारे गए. श्रुति शॉक्ड हो जाती है और खूब रोने लगती है. अनुपमा और अनुज उसे संभालते है. श्रुति कहती है कि वो अनाथ हो गई है. अनुज ने श्रुति को सांत्वना देता है. श्रुति बेहोश हो जाती है और अनुज उसे अपने घर ले जाता है. उसके साथ अनुपमा भी जाती है.

Also Read: Anupama: सीरियल में दोबारा लौटा ये किरदार, अनुपमा की जिंदगी में लाएगा तूफान


डिंपी को लेकर अमेरिका जाएगा वनराज
लीला और हसमुख डिंपी का साथ देते है. वनराज, पाखी पर काफी गुस्सा करता है और कहता है कि अगर पाखी, डिंपल और काव्या को शाह हाउस में रहना है तो उसे उनके आदेश को मानना होगा. वनराज कहता है कि वो डिंपी को यूएस ले जाएगा. वह कहते हैं कि वह अपनी अनुपस्थिति में कोई रोमांस नहीं चाहते. डिंपी काव्या से कहती है कि वह यूएसए नहीं जाना चाहती. काव्या डिंपी से कहती है कि वनराज से बात करना बेकार है. वनराज दोनों को बात करते सुन लेता है. वो काव्या से कहता है कि उसे डिंपी का साथ नहीं देना चाहिए.


अबतक क्या हुआ अनुपमा में खास
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनुपमा अपनी पिछली जिंदगी से बहुत दूर जाना चाहती है, लेकिन उसकी किस्मत बार-बार उसे अपने अतीत से मिलाती रहती है. अनुपमा की मुलाकात एक बार फिर से अमेरिका में वनराज शाह से होगी. वनराज, शाह हाउस के पुनर्निर्माण के लिए उसके साइन लेने के लिए अमेरिका पहुंचता है. वनराज इस दौरान अनु को यशदीप के साथ देखकर उसपर ताने मारता है. अनुपमा को वनराज का ताना बर्दाश्त नहीं होता और वो उसे एक बार फिर से तगड़ा जवाब देती है. अनुपमा उसे अपनी पर्सनल लाइफ में दखल देने पर खूब लताड़ती है. उसका जवाब सुनकर वनराज का मुंह लटक जाता है.

Also Read: Anupama: एक बार फिर अनुपमा का जीना दूभर करेगी गुरु मां, अनुज करेगा शराब पीकर तमाशा! आएंगे शो में बड़े ट्विस्ट

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola