Anupama: सीरियल में दोबारा लौटा ये किरदार, अनुपमा की जिंदगी में लाएगा तूफान
Anupama
अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा अपनी पिछली जिंदगी से बहुत दूर जाना चाहती है, लेकिन उसकी किस्मत बार-बार उसे अपने अतीत से मिलाती रहती है. अनुपमा की मुलाकात एक बार फिर से अमेरिका में वनराज शाह से होगी.
Anupama: राजन शाही का सीरियल अनुपमा इस बार भी टीआरपी में नंबर एक पर है. रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का सीरियल दर्शकों को काफी पसंद है और इस वजह से इसे सबसे ज्यादा टीआरपी मिलती है. शो में दिखाया जा रहा है कि आध्या ने बिना अनुज और श्रुति को बताए एक बड़ा कदम उठा लिया है. उसने श्रुति के माता-पिता को शादी की बात करने के लिए अमेरिका बुला लिया है. दूसरी तरफ अनुपमा और यशदीप को साथ देखकर अनुज को अच्छा नहीं लग रहा, लेकिन वो इसमें कुछ कर नहीं पा रहा. तोशू को अनुज की कंपनी में जॉब मिल गई है.
अनुपमा से मिलने अमेरिका पहुंचा वनराज
अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा अपनी पिछली जिंदगी से बहुत दूर जाना चाहती है, लेकिन उसकी किस्मत बार-बार उसे अपने अतीत से मिलाती रहती है. अनुपमा की मुलाकात एक बार फिर से अमेरिका में वनराज शाह से होगी. वनराज, शाह हाउस के पुनर्निर्माण के लिए उसके साइन लेने के लिए अमेरिका पहुंचता है. वनराज इस दौरान अनु को यशदीप के साथ देखकर उसपर ताने मारता है. अनुपमा को वनराज का ताना बर्दाश्त नहीं होता और वो उसे एक बार फिर से तगड़ा जवाब देती है. अनुपमा उसे अपनी पर्सनल लाइफ में दखल देने पर खूब लताड़ती है. उसका जवाब सुनकर वनराज का मुंह लटक जाता है.
अनुज को मिस कर रही अनुपमा
अनुपमा, अनुज के बारे में सोचती है और वो फैसला करती है कि अपने अतीत को अपने वर्तमान के रास्ते में नहीं आने देगी. यशदीप कहता है कि अनुपमा ये सब इसलिए कर रही होगी क्योंकि वह खुद को कई तरह से रेस्तरां का कर्जदार महसूस करती है. इसपर अनुपमा कहती है कि इस रेस्तरां की वजह से उसकी जिंदगी बदली और वो पूरी जिंदगी कर्ज नहीं चुका सकती. अनुपमा कहती है कि उसने इवेंट करने के प्रस्ताव को स्वीकार इसलिए किया क्योंकि वो अपने लिए कुछ करना चाहती है.
पाखी, टीटू से करना चाहती है शादी
पिछले एपिसोड अनुपमा में आपने देखा कि पाखी, टीटू के होटल के कमरे में पहुंच जाती है और उसके बेड पर जाकर बैठ जाती है. टीटू उससे कहता है कि उन दोनों के बीच काम को लेकर जो कमिटमेंट था, वो पूरा हो गया है. पाखी कहती है कि उसने घर पर जाकर सबको बता दिया है कि वो उससे प्यार करती है और शादी करना चाहती है. वह कहता है मैं तुमसे प्यार नहीं करता. पाखी कहती है कि डिंपी तुमसे प्यार नहीं करती. टीटू कहता है कि यह मेरी निजी समस्या है और उससे अपने दिमाग में प्लान न बनाने के लिए कहता है और उसे जाने के लिए कहता है. पाखी उसका हाथ पकड़ती है और उससे उसके प्यार को समझने के लिए कहती है.
Also Read: Anupama: अनुज और श्रुति की होगी शादी? क्या खत्म हो जाएगा MaAn का हमेशा-हमेशा के लिए रिश्ता!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










