Anupama: अनुज और श्रुति की होगी शादी? क्या खत्म हो जाएगा MaAn का हमेशा-हमेशा के लिए रिश्ता!

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तोशू अपनी मां अनुपमा को यशदीप के साथ देखकर काफी गुस्सा हो जाता है. अनुपमा यशदीप को वहां से जाने के लिए कहती है.

विज्ञापन

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर शो अनुपमा को मेकर्स दिलचस्प बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे. शो टीआरपी लिस्ट में सबसे आगे है. शो में दिखाया जा रहा है कि आध्या इस बात से परेशान है कि उसकी जिंदगी में अनुपमा फिर से आ रही है. श्रुति के घर छोड़ने के पीछे आध्या, अनुपमा को दोष देती है और घर छोड़कर चली जाती है. अनुज उसे खोजता है, लेकिन वो उसे नहीं मिलती. जिसके बाद वो अनुपमा की मदद लेता है और फिर वो उसे खोज निकालती है. हाल ही में पारख मदन की एंट्री शो में हुई है. आने वाले शो में नया धमाका होने वाला है.


अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड
अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तोशू अपनी मां अनुपमा को यशदीप के साथ देखकर काफी गुस्सा हो जाता है. तोशू यशदीप से अनुपमा की स्वतंत्रता पर जोर देते हुए उसे पिक-एंड-ड्रॉप सेवाएं देना बंद करने के लिए कहता है. यशदीप उसे अपनी बातों पर ध्यान देने के लिए कहता है. अनुपमा इन सबके बीच यशदीप को वहां से जाने के लिए कहती है. साथ ही तोशू को ऐसी गलती दोबारा नहीं दोहराने के लिए कहती है. तोशू उससे कहता है कि उसकी उपस्थिति से असहजता होती है.


तोशू लेगा बड़ा फैसला
अनुपमा अपने बेटे तोशू को याद दिलाती है कि कैसे उसकी वजह से धमकी मिलने पर किंजल और परी की सुरक्षा खतरे में आ गई है. अनुपमा कहती है वि किंजल और परी के साथ रहेगी क्योंकि उसे उन दोनो की फ्रिक है. तोशू कहता है कि उसने जो गुंडों से कर्ज लिया है वो उसे चुका देगा. वो कहता है कि वो अनुज की कंपनी में काम करेगा. वहीं, दूसरी तरफ डिंपी अपने बेटे अंश के व्यवहार को लेकर परेशान है. टीटू वहां पहुंचता है और उसे नृत्य के माध्यम से सांत्वना पाने के लिए प्रोत्साहित करता है.


आध्या करवाएगी अनुज और श्रुति की शादी
अनुपमा में बड़ा ट्विस्ट आएगा. आध्या के जिद्दी स्वभाव के सामने अनुज अक्सर झुक जाता है. गुंडों के हमले के बाद भी आध्या की देखभाल घर पर अनुज और श्रुति मिलकर करेंगे. आध्या इस बात का फायदा उठाकर उनसे शादी करने के लिए कहेगी. आध्या अनुज और श्रुति से शादी करने की विनती करती है. अनुज और श्रुति आध्या को शांत करने की पूरी कोशिश करते हैं. अनुज उससे कहता है कि ये निर्णय बड़ों को लेना चाहिए. अनुपमा के नये प्रोमो में दिखाया गया कि आध्या श्रुति के माता-पिता को बुलाएगी, ताकि वो उन दिनों की जल्द से जल्द शादी करा सकें. क्या इस बार आध्या के जिद्द के कारण अनुज झुक जाएगा? क्या अनुज और अनुपमा का रिश्ता खत्म हो जाएगा? क्या अनुज और श्रुति की शादी हो जाएगी.

Also Read: Anupama: अनुपमा सीरियल को अलविदा कह रहे अनुज कपाड़िया! ये शख्स करेगा गौरव खन्ना को रिप्लेस? जानिए सच्चाई

अनुपमा में नहीं लौटेगा सागर पारेख

अनुपमा में समर के किरदार से सागर पारेख ने सबका दिल जीत लिया था. उसके किरदार की मौत ने दर्शकों का दिल तोड़ दिया था. फैंस उनके शो में वापस लौटने को लेकर कयास लगा रहे थे. अब इसपर पिंकविला से बात करते हुए सागर ने कहा कि उन्होंने भी खबर सुनी है कि कैसे समर एक मानसिक रूप से अस्थिर किरदार के रूप में शो में वापसी कर रहा है. सागर ने कहा कि वह ऐसी खबरें सुनकर हैरान हैं क्योंकि इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है.

Also Read: Anupama: रूपाली गांगुली के शो में होगी नयी एंट्री, अनुपमा-अनुज की जिंदगी होगी तबाह

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola