Anupama: रूपाली गांगुली के शो में होगी नयी एंट्री, अनुपमा-अनुज की जिंदगी होगी तबाह

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Anupama: अनुपमा को ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स नया ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं. साथ ही मेकर्स इसमें नयी एंट्री भी करवा रहे हैं.

विज्ञापन

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा एक बार फिर नंबर एक के स्थान पर आ गया है. इसने सारे शोज को पीछे छोड़ दिया है. लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि श्रुति के सामने अनुज और अनुपमा की सच्चाई सामने आ गई है. श्रुति उनको छोड़कर चली गई है. इस बात से आध्या काफी दुखी है और अनुपमा को वो इसका दोषी मानती है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज अमेरिका चला जाएगा. शो में नये किरदार की एंट्री होने वाली है.


अनुपमा में होगी नयी एंट्री
अनुपमा को ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स नया ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं. साथ ही मेकर्स इसमें नयी एंट्री भी करवा रहे हैं. अब शो में परख मदान आ रही है और वो दीया का किरदार निभाएगी. वो अनुपमा का सपोर्ट शो में करेगी और उसका सपोर्ट सिस्टम बनेगी. ईटाइम्स से बातचीत में परख ने कहा, “मैं इस समय अपने कैरेक्टर और अगामी कहानी को लेकर ज्याद डिटेल्स नहीं दे सकती. मैं इतना बता सकती हूं कि ये मौका दिए जाने के लिए मैं टीम की आभारी हूं.


परख मदान ने कही ये बात
परख मदान ने राजन शाही और रूपाली गांगुली के साथ काम करने को लेकर कहा, “अनुपमा कहानी और अद्भुत प्रदर्शन के साथ एक असाधारण शो है. मैं शो की शुरुआत से ही रूपाली जी पर फिदा रहा हूं. जब मुझे उनके साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने का मौका मिला, तो मैंने तुरन्त हां कर दिया. मैं राजन सर के प्रति भी बहुत सम्मान रखती हूं. राजन सर ने मुझे मेरे पहले टीवी शो, साथी रे में निर्देशित किया था और अब मैं उनके शो निर्माता का हिस्सा हूं. मैं उनकी टीम के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं.”


आध्या फंसी बदमाशों के बीच में
अनुपमा में आपने देखा कि आध्या को बदमाशों से बचाने के लिए अनुपमा आ जाती है. वो आध्या को लेकर स्पाइस एंड चटनी रेस्तरां जाती है. साथ ही उसके ठीक होने के बारे में अनुज को मैसेज कर देती है. विक्रम और यशदीप पूछते हैं कि क्या हुआ. अनुपमा उन्हें बताती है कि क्या हुआ. वो आध्या को बार-बार छोटी कहती है और इस वजह से उसे काफी गुस्सा हो जाता है. आध्या कहती है कि वो उसे इस नाम से ना बुलाए. यशदीप का कहना है कि उसने तुम्हें बचाया. आध्या कहती है कि वो मुसीबत में उसकी वजह से ही फंसी है. वो कहती है कि उसकी लाइफ अच्छी चल रही थी, लेकिन उसने आकर सब खराब कर दिया. इस वजह से उसने घर छोड़ दिया.

Also Read: Anupama: अनुपमा सीरियल को अलविदा कह रहे अनुज कपाड़िया! ये शख्स करेगा गौरव खन्ना को रिप्लेस? जानिए सच्चाई


अनुपमा को क्विट करने वाले है गौरव खन्ना?
रोज का ड्रामा नाम के एक इंस्टाग्राम पेज ने रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के बीच कोल्ड वॉर के बारे में बताया. इस लिखा है, “सूत्रों के मुताबिक, अनुपमा के सेट पर रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के बीच झगड़ा चल रहा है. दोनों को एक साथ शूटिंग करने में परेशानी हो रही है. क्या यह कोल्ड वॉर अनुज कपाड़िया के किरदार के अंत में बदल जाएगा? मेकर्स ने यह भी कहा है दीपू के रूप में एक रिप्लेसमेंट है.”

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola