TRP Report week 48: इस शो के आगे अनुपमा-ये रिश्ता क्या कहलाता है फ्लॉप, टॉप 1 में बनाई जगह, जानें अन्य शोज का हाल

Updated:
विज्ञापन
TRP Report Week 52

TRP Report Week 52

TRP Report week 48: इस वीक की टीआरपी रिपोर्ट सामने आ गई है. जहां अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है को तगड़ा झटका लगा है. आइये जानते हैं टॉप 5 में किन शोज ने जगह बनाई है.

विज्ञापन

TRP Report week 48: रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, गुम है किसी के प्यार में और बिग बॉस 18 जैसे टीवी शोज सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रेंड करते हैं. दर्शक ये जानने के लिए बेताब रहते हैं कि अपकमिंग एपिसोड में क्या खास होगा और किस नए शख्स की एंट्री होगी. हालांकि किस सीरियल का ज्यादा क्रेज है, इसकी डिटेल्स टीआरपी रिपोर्ट से पता चलती है. अब इस वीक की रेटिंग सामने आ गई है. आइये जानते हैं टॉप 5 में किन सीरियल्स ने जगह बनाई है.

उड़ने की आशा

अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है की रेटिंग को पछाड़ते हुए कंवर ढिल्लन और नेहा हरसोरा स्टारर शो ‘उड़ने की आशा’ टॉप 1 में पहुंच गया है. इसे 2.3 की रेटिंग मिली है. दर्शकों को कंवर और नेहा की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है.

अनुपमा

रूपाली गांगुली के शो में जबसे लीप आया है, तब से सीरियल का बुरा हाल है. दर्शक राही और प्रेम की लव स्टोरी में कुछ खास इंटरेस्ट नहीं दिखा रहे हैं. यही वजह है कि इस वीक ये सीरियल दूसरे नंबर पर आ गई है. इसे 2.3 की टीआरपी रेटिंग भी मिली है. अनुपमा को इस हफ्ते एक और झटका लगा, जब अनुज की भूमिका निभाने वाले गौरव खन्ना ने शो को अलविदा कह दिया.

ये रिश्ता क्या कहलाता है

टीआरपी लिस्ट के टॉप 3 में ये रिश्ता क्या कहलाता है ने जगह बनाई है. रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला शो ने 2.3 की रेटिंग हासिल की है. दर्शकों को अभीरा, अरमान, रोहित, रूही और अभीर के बीच हो रहा ड्रामा खूब पसंद आ रहा है. जहां अभीर ने खुलासा कर दिया कि दक्ष अरमान का नहीं बल्कि रूही का बच्चा है. अभीरा इस बात से टूट गई है और रो-रोकर उसका बुरा हाल है.

एडवोकेट अंजली अवस्थी

श्रीतमा मित्रा स्टारर एडवोकेट अंजलि अवस्थी ने 2.1 रेटिंग के साथ चौथा स्थान हासिल किया है. पिछले हफ्ते भी इसकी रेटिंग यही थी, लेकिन शो पांचवें स्थान पर था.

गुम है किसी के प्यार में

पांचवें स्थान पर भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज का शो गुम है किसी के प्यार में ने कब्जा कर लिया है. दर्शकों को सवी और रजत का प्यार और ड्रामा खूब एंटरटेन कर रहा है. सीरियल में कई हाई-वोल्टेज ड्रामे भी आने वाले हैं. इस वीक इसे 2.1 की टीवीआर रेटिंग मिली है.

Also Read- Anupama: शाह हाउस लौटी अनुपमा, जिग्ना ने लगाया राही पर ये आरोप, माही को लग रहा इस बात का डर

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला ने अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा, कहा- अभीरा अरमान अलग हो…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola