TRP Report Week 42: झनक और बिग बॉस 18 को लगा तगड़ा झटका, जानें टॉप 10 शोज में किसने बनाई जगह

Updated:
विज्ञापन
TRP Report Week 42: झनक और बिग बॉस 18 को लगा तगड़ा झटका, जानें टॉप 10 शोज में किसने बनाई जगह

TRP Report Week 42: टीआरपी रिपोर्ट का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है. जहां इस हफ्ते बिग बॉस 18 को तगड़ा झटका लगा है, वहीं अनुपमा टॉप पर बना हुआ है. आइये जानते हैं टॉप 10 में किन शोज ने जगह बनाई है.

विज्ञापन

TRP Report Week 42: आज गुरुवार है और हर वीक की तरह टीआरपी लिस्ट आ गई है. जिस सीरियल ने इस हफ्ते दर्शकों को खूब इम्प्रेस किया, वह कोई और नहीं बल्कि राजन शाही का शो अनुपमा है. लीप की कहानी सुर्खियां बटोर रही है. इसके अलावा सलमान खान की ओर से होस्ट किया जाने वाला शो बिग बॉस 18 को तगड़ा झटका लगा है, क्योंकि ये टॉप 10 लिस्ट से गायब है. इसके अलावा झनक ने भी जबरदस्त गिरावट देखी है.

अनुपमा

रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा पहले नंबर पर है. शो को खूब प्यार मिल रहा है और हाल ही में इसमें एक बड़ा लीप आया है. नई कहानी ने दर्शकों का ध्यान खींचा. कई स्टार्स की भी एंट्री हुई है, जिसमें शिवम खजुरिया, अलीशा परवीन शामिल हैं. इस हफ्ते शो को 2.4 रेटिंग मिली है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है

समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है इस हफ्ते दूसरे स्थान पर है. अभीरा की प्रेग्नेंसी ट्रैक दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना रहा. वहीं दादीसा को गोली लगने वाला ट्रैक ने भी सीरियल के पक्ष में काम किया. इसे 2.2 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को अबॉर्शन करवाने के लिए कहेगा अरमान, क्या होगा पोद्दार परिवार का रिएक्शन

गुम है किसी के प्यार में

भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज स्टारर ‘गुम है किसी के प्यार में’ तीसरे स्थान पर है. शो धीरे-धीरे टॉप पोजिशन पर वापस आ रहा है. सवी और रजत की कहानी आखिरकार दर्शकों को प्रभावित करने में कामयाब रही है. शो को 2.2 रेटिंग मिली है.

उड़ने की आशा

कंवर ढिल्लन और नेहा हरसोरा स्टारर ‘उड़ने की आशा’ एक बार फिर चौथे स्थान पर है. सचिन और सयाली ने लाखों दिल जीते हैं. उनकी केमिस्ट्री और सचिन का अनोखा अंदाज शो का मुख्य आकर्षण है. इस हफ्ते शो को 2.1 रेटिंग मिली है.

एडवोकेट अंजलि अवस्थी

पांचवें नंबर पर एडवोकेट अंजलि अवस्थी हैं. शो फिर से टॉप फाइव में आ गया है. यह हाल ही में ऑनएयर हुआ और शुरू होने के बाद से टीआरपी चार्ट पर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. इस हफ्ते शो को 2.1 रेटिंग मिली है.


टॉप 10 में कौन से शोज ने बनाई जगह

टॉप 5 के अलावा, स्टार परिवार अवार्ड्स 2024 ने छठा स्थान हासिल किया है. इस हफ्ते हिबा नवाब और क्रुशाल आहूजा स्टारर झनक खिसक कर सातवें स्थान पर है. तारक मेहता का उल्टा चश्मा आठवें स्थान पर है. नौवें और दसवें स्थान पर मंगल लक्ष्मी और परिणीति हैं.

Also ReadAnupama Twist: राही के पास फूट-फूटकर रोएगी अनु, सिर्फ 1 शर्त की वजह से घर लौटने के लिए राजी होगी आध्या

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola