Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को अबॉर्शन करवाने के लिए कहेगा अरमान, क्या होगा पोद्दार परिवार का रिएक्शन
Published by : Divya Keshri Updated At : 24 Oct 2024 10:17 AM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा अभीरा को अबॉर्शन करवाने के लिए अरमान कहता है. अरमान को डर लगता है कि कही वह उसे खो ना दें. वह तुरंत डॉक्टर को फोन कर शेड्यूल करता है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में तीन महीने का लीप आ चुका है, जिसमें नया ट्विस्ट देखने मिल रहा. शो में दिखाया जा रहा है कि अभीरा मां बनने वाली है. इस गुडन्यूज को वह अरमान को बताती है, लेकिन ऐसा कुछ है जो उसे रोक लेता है. दूसरी तरफ करवा चौथ के दौरान अभीरा अपना व्रत तोड़ देती है क्योंकि उसे काफी कमजोरी लगता है. रूही उसे खाते हुए वीडियो में रिकॉर्ड कर लेती है और पूरे परिवार को दिखा देती है. अरमान ये देखकर काफी दुखी होता है.
अरमान को अभीरा ने बेबी शर्मा पोद्दार से मिलवाया
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान को अभीरा के रिस्की प्रेगनेंसी के बारे में पता चलता है और वह घर लौट आता है. अभीरा घर आकर अरमान को सोनोग्राफी दिखाती है और उसे बेबी शर्मा पोद्दार से मिलवाती है. अरमान काफी खुश होता है और कहता है हमारा बेबी. उसे फिर जैसे ही उसे डॉक्टर की बात याद आती है, वह अभीरा को अबॉर्शन करवाने के लिए कहता है. अरमान को डर लगता है कि कही वह उसे खो ना दें. वह तुरंत डॉक्टर को फोन कर शेड्यूल करता है. हालांकि अभीरा ये अबॉर्शन नहीं चाहती.
अभीरा को अबॉर्शन करवाने के लिए कहेगा अरमान
अब देखना होगा कि अरमान, अभीरा को अबॉर्शन करवाने के लिए मना पाता है या नहीं. इस बारे में दोनों ने पोद्दार परिवार को कुछ नहीं बताया है. ऐसे में जब दादी सा, विद्या, रूही को पता चलेगा तो क्या होगा, ये भी देखने लायक होगा. वहीं, ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया गया कि अभीरा अपने रूम में उठती है और उसे लगता है कि अरमान उसे लेकर कमरे में आया होगा. अभीरा उससे बात करने का सोचती है, लेकिन अऱमान ऑफिस निकल जाता है. दूसरी तरफ अरमान, अभीरा को समझाने ना देने पर पछतावा होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










